फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM's effigy caught blown by case

पीएम के पुतला दहन मामले ने पकड़ा तूल

Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
PM's effigy caught blown by case
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहा पर भाजपा के कार्यक्रम के दौरान समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री के पुतला दहन के दौरान हुई झड़प के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवजन सभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर धिक्कार दिवस मनाने जुटे थे। श्री यादव का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला छीनने की कोशिश की। इस दौरान झड़प हुई। झड़प में सपा के कई कार्यकर्ताओं के चोट आई है। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी सिटी के पहुंचने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उनका कहा था कि युवजन सभा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन भाजपा की ओर से एक व्यक्ति चेहरा ढककर आया और पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद बवाल बढ़ा। श्री यादव ने कहा कि इस मामले में तहरीर दी जाएगी। अगर न्याय न मिला तो इलाहाबाद में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कार्यक्रम नहीं होने देंगे। पुतला दहन में विजय सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, अंगद यादव, रिषभ यादव, धुन्नू यादव, कृष्णा वघेल, अजीत विधायक, अरुण यादव, रत्नेश यादव, अखिलेश्वर मिश्रा, अवनीश, उदय यादव, अभिषेक, मोनू, फैसल मंसूर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed