{"_id":"637bc63790b2f77f260ff5f9","slug":"pm-modi-will-hold-virtual-dialogue-with-300-officers-and-employees-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पीएम मोदी आज तीन सौ अधिकारियों-कर्मचारियों से करेंगे वर्चुअल संवाद, मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पीएम मोदी आज तीन सौ अधिकारियों-कर्मचारियों से करेंगे वर्चुअल संवाद, मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ रहेंगे मौजूद
Tue, 22 Nov 2022 12:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 12:25 AM IST
सार
रोजगार मेला-2 के चयनित कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद की तैयारियां सोमवार की शाम पूरी कर ली गईं। पंडिला महादेव केपास स्थित सीआरपीएफ के मेंस क्लब ग्रुप सेंटर में इस आयोजन के लिए भव्य प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। रोजगार मेला-2 के तहत आयोजित इस समारोह के जरिए करीब तीन सौ अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। फाफामऊ के सीआरपीएफ कैंप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेला-2 के चयनित कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद की तैयारियां सोमवार की शाम पूरी कर ली गईं। पंडिला महादेव केपास स्थित सीआरपीएफ के मेंस क्लब ग्रुप सेंटर में इस आयोजन के लिए भव्य प्रबंध किए गए हैं। इसमें 13 से अधिक विभागों के दो सौ से अधिक कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस रोजगार मेले के तहत चयनित अलग-अलग विभागों के कर्मियों को सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पहुंचने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। पीएम मोदी देशभर में 40 स्थानों पर एक साथ आयोजित हो रहे इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से एक साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम प्रयागराज के कुछ कार्मिकों से संवाद भी कर सकते हैं। हालांकि वह वर्चुअल किससे बात करेंगे, अभी तय नहीं हो सका है। इस समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय सुबह 10 बजे पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण भारी उद्योग मंत्री के हाथों होगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों के सौ से अधिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।