{"_id":"5c82b914bdec2207143e8175","slug":"pm-modi-is-giving-a-boost-to-women-s-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ही दे रहे हैं नारी शक्ति को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ही दे रहे हैं नारी शक्ति को बढ़ावा
Sat, 09 Mar 2019 12:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी शक्ति को बढ़ावा देने का काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। इसका जीता जागता उदाहरण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण हैं। आजाद भारत में यह पहला मौका है कि दो महत्वपूर्ण विभाग महिलाओं के पास हैं। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अल्लापुर में आयोजित महिला सम्मेलन में पार्टी नेता अनुपमा पांडेय ने कही।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल ने विश्व भर में महिलाओं की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डाला। उन्होंने तमाम देशों की महिला नेताओं, उद्यमियों आदि के उदाहरण भी पेश किए। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष माया द्विवेदी ने भी अपनी बातें रखीं। इस दौरान मृदुला पांडेय, गायत्री पांडेय, श्रद्धा शुक्ला, स्वाती निरखी, गीता देवी, कल्पना शर्मा, सुशीला देवी, किरन पांडेय आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में एलनगंज में पार्टी के विश्वविद्यालय मंडल की ओर से महिला प्रबुद्ध संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
इसकी मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य अनामिका चौधरी रही। इस अवसर पर डा. रमा सिंह, अंजली गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, कविता यादव, रचना सिंह, योगिता दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन