फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi in Prayagraj will interact with 20 women of Kanya Sumangala and 12 women of self-help groups

प्रयागराज : कन्या सुमंगला की 20 और स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

Sun, 19 Dec 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 10:49 PM IST
सार

प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह और सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री दिन में तीन बार परेड मैदान गए। उन्होंने विभिन्न जिलों से आने वाली महिलाओं बैठने के क्रम के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
PM Modi in Prayagraj will interact with 20 women of Kanya Sumangala and 12 women of self-help groups
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तैयार मंच का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

परेड मैदान में  ‘महिला सशक्तिकरण सिर्फ बात नहीं’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 दिसंबर को महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना की 20 और स्वयं सहायता समूह की 12 महिला लाभार्थियों से उनका सीधा संवाद होगा। शासन स्तर से इसकी लिस्ट जारी होगी। इसमें महिलाओं की संख्या में बदलाव भी संभव है। 

विज्ञापन

इस बीच कार्यक्रम स्थल का रविवार को प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह और सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री दिन में तीन बार परेड मैदान गए। उन्होंने विभिन्न जिलों से आने वाली महिलाओं बैठने के क्रम के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री काफी देर तक परेड ग्राउंड में रहे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से भी बात की। उन्होंने हैलीपैड के साथ वाहन पार्किंग वाले क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

PM Modi in Prayagraj will interact with 20 women of Kanya Sumangala and 12 women of self-help groups
Prayagraj News : पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : प्रयागराज

पीएम प्रदर्शनी का भी करेंगे अवलोकन
अफसरों से कहा कि परेड मैदान में लाइट आदि का पर्याप्त इंतजाम रहना चाहिए। यह भी कहा कि महिलाओं को बसों से उतारने के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था में भी कर्मचारी रहे। वहीं दूसरी ओर पीएम से जिन लाभार्थियों की बात होगी उन्हें अलग स्थान पर बैठाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर आने के बाद पीएम वहां महिलाओं द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी को भी देखेेंगे।

यहीं से वह सीधे उस स्थान पर जाएंगे जहां महिलाओं को अलग से बैठाया जाएगा। वहां 10 से 15 मिनट तक पीएम महिलाओं से बात करेंगे। महिलाओं के साथ वह फोटो भी खिंचवा सकते हैं। अफसरों का कहना है कि शासन स्तर से इस  पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने के साथ रिपोर्ट भी ली जा रही है। उधर निरीक्षण के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री, एडीएम सिटी मदन कुमार आदि मौजूद रहे। 

PM Modi in Prayagraj will interact with 20 women of Kanya Sumangala and 12 women of self-help groups
Prayagraj News : पीएम मोदी के आगमन के पहले सेना ने हेलीकॉप्टर उतारने का किया अभ्यास। - फोटो : प्रयागराज

पीएम के कार्यक्रम के पहले सेना के हेलीकॉप्टर ने किया अभ्यास
अपने विशेष विमान से उतरने के बाद पीएम मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली से एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से सीधे परेड ग्राउंड आएंगे। हेलीकॉप्टर से परेड ग्राउंड तक पीएम को लाने एवं वापस ले जाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा मंगलवार को अभ्यास भी किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा यहां अभ्यास किया जा सकता है। 

महिलाओं के लिए बनाए गए 68 ब्लॉक
पीएम के कार्यक्रम में प्रदेश भर से आने वाली महिलाओं को पंक्तियों में बैठाया जाएगा। यहां महिलाओं के लिए कुल 68 ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में एक सुपर नोडल अफसर रहेगा। वहीं दूसरी ओर वीआईपी वाहनों की पार्किंग के लिए काली सड़क का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed