फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pm modi duplicate arrived prayagraj, investigate preparations of Kumbh 2019

भाजपा से नाराज हैं 'मोदी', कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रयागराज

Fri, 28 Dec 2018 11:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
pm modi duplicate arrived prayagraj, investigate preparations of Kumbh 2019

'मोदी' गुरुवार को बिना किसी सूचना के प्रयागराज पहुंच गए। उनके आने का पहले से कोई कार्यक्रम तय नहीं था। जी हां आप हैरान हो रहे होंगे कि देश के पीएम बिना प्रोटोकॉल और तय कार्यक्रम के बिना कहीं भी कैसे जा सकते हैं। तो आप हैरान मत होइए। यहां हम बात प्रधानमंत्री मोदी की नहीं बल्कि उनके हमशक्ल सहारनपुर निवासी अभिनंदन पाठक की कर रहे हैं। अभिनंदन पाठक को देखकर कोई भी चौंक सकता है, वह बिल्कुल प्रधानंत्री मोदी जैसे दिखते हैं। उनका पहनावा भी बिल्कुल मोदी जैसा ही है।

विज्ञापन


अभिनंदन खुद को मोदी भक्त कहते थे और वह मोदी की खूब तारीफ करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का अरोप लगाया था, लेकिन आजकल भाजपा से नाराज चल रहे हैं। इसकी वजह जो सामने आ रही है वह यह है कि, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जब बिगुल बजा था और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की थी। पाठक यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रचारक बनने आए थे लेकिन पार्टी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। इस मुलाकात के बाद उनके तेवर बदले-बदले से नजर आए थे। पहले वह भाजपा का प्रचार करने की बात कर रहे थे, लेकिन मुलाकात के बाद उनके सुर बिल्कुल बदल गए।
विज्ञापन


अभिनंदन पाठक आजकल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनका मन हुआ कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो चुका है इस बीच आजकल चारों तरफ सिर्फ कुंभ की ही चर्चा है तो क्यों न कुंभ की तैयारी देख आएं, इसी ख्याल से गुरुवार को वह प्रयागराज पहुंच गए। हाईकोर्ट के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास जब कुछ पत्रकारों ने जब उनसे अचानक प्रयागराज पहुंचने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि, 'कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने आया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पत्रकार भी सोच में पड़ गए की जनाब किस हैसियत से कुंभ की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed