फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plot to derail Mumbai LTT train foiled; iron rod placed on track at Iradatganj.

Prayagraj : इरादतगंज में ट्रैक पर मिली लोहे की पाइप, मचा हड़कंप, छह मिनट तक खड़ी रही एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेन

Wed, 22 Jul 2026 10:49 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jul 2026 10:49 AM IST
सार

NCR Railway News : उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज-मानिकपुर रेल खंड पर इरादतगंज लिंक जंक्शन के पास मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर रोक दिया। रेलवे पटरी पर लोहे की पाइप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Plot to derail Mumbai LTT train foiled; iron rod placed on track at Iradatganj.
train indian railways train colour - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज-मानिकपुर रेल खंड पर इरादतगंज लिंक जंक्शन के पास मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर रोक दिया। रेलवे पटरी पर लोहे की पाइप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रेल पटरी के बीचोंबीच 15 फीट लंबा लोहे का रॉड रख दिया गया था। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके चलते ट्रेन करीब छह मिनट तक खड़ी रही। घटना मंगलवार की रात 8.43 बजे की है। ट्रेन संख्या 12167 बनारस  सुपरफास्ट  एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी से बनारस तक चलती है। इस संबंध में  प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि फ्लेक्स में लगने वाले पतले पाइप को रेलवे ट्रैक पर मिले होने की सूचना मिली है। आरपीएफ नैनी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed