Prayagraj: जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 77 दिन बंद रहेंगे प्लेटफार्म 9 और 10, पांच जोड़ी ट्रेनों को किया निरस्त
महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का पुनर्विकास होना है। यहां स्टेशन बिल्डिंग के साथ ही दो कॉनकोर का निर्माण होना है। सिविल लाइंस साइड में बनाए जाने वाले कॉनकोर की पाइलिंग आदि के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर नौ और दस को 77 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर नौ और दस को बंद किया जा रहा है। दोनों ही प्लेटफार्म पर 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक कुल 77 दिन ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी। इस अवधि में रेलवे ने जहां पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, वहीं 16 का रूट बदला है। चार ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण भी किया गया है।
महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का पुनर्विकास होना है। यहां स्टेशन बिल्डिंग के साथ ही दो कॉनकोर का निर्माण होना है। सिविल लाइंस साइड में बनाए जाने वाले कॉनकोर की पाइलिंग आदि के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर नौ और दस को 77 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
इस अवधि में 01025/01026 दादर-बलिया, 01027/01028 दादर-गोरखपुर, 04055/04056 बलिया-आनंद विहार, 07651/07652 छपरा-जालना, 09525/09526 ओख-नाहरलागुन निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15559/15560 दरभंगा-अहमदाबाद, 15017/15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, 15267/15268 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, 11037/11038 पुणे-गोेरखपुर, 11033/11034 दरभंगा-पुणे, 18609/18610 रांची-लोकमान्य तिलक, 22131/22132 बनारस-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस का आगमन-प्रस्थान प्रयागराज जंक्शन पर नहीं होगा।
यह सभी ट्रेनें प्रयागराज छिवकी से ही संचालित होंगी। इसके अलावा 12381/12382 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग की जगह मिर्जापुर के रास्ते जंक्शन आएगी। वहीं, 13309/13310 चोपन-प्रयागराज जंक्शन का संचालन प्रयागराज छिवकी से चोपन तक दोनों ओर से होगा। साथ ही 22129/22130 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट का संचालन प्रयागराज जंक्शन से अयोध्या कैंट तक निरस्त रहेगा।