{"_id":"64969e910f9368a6f80f6e88","slug":"pink-notes-worth-rs-272-crore-deposited-in-government-offices-in-a-month-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 Note : महीने भर में सरकारी खजाने में 272 करोड़ के गुलाबी नोट जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 Note : महीने भर में सरकारी खजाने में 272 करोड़ के गुलाबी नोट जमा
Sat, 24 Jun 2023 01:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:13 PM IST
सार
आरबीआई ने पिछले महीने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया था। आरबीआई की तरफ से जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं, उन्हें बदलने और अपने खाते में जमा करने के लिए करीब चार महीने यानी 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हजार रुपये की नोट को चलन से बाहर करने के आरबीआई के निर्णय के बाद जनता को उसे बदलने और अपने खाते में जमा करने के लिए करीब चार महीने का समय दिया गया है। 23 मई से इसकी शुरूआत हुई थी। सिर्फ एक महीने में ही प्रयागराज के सभी बैंकों की शाखाओं में 272 करोड़ रुपये अब तक जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
आरबीआई ने पिछले महीने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया था। आरबीआई की तरफ से जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं, उन्हें बदलने और अपने खाते में जमा करने के लिए करीब चार महीने यानी 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद 23 मई से ही जिले में विभिन्न बैंकों की करीब 583 शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने और उन्हें जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
महज एक माह में जिले में कुल 272 करोड़ रुपये कीमत के दो हजार के नोट अब तक जमा हो चुके हैं। इसमें 12 करोड़ रुपये के दो हजार के नोट बदले जा चुके हैं और बैंक की विभिन्न शाखाओं में 260 करोड़ रुपये कीमत के दो हजार के नोट जमा किए जा चुके हैं। नोटों काे बदलने और जमा करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
पहले दिन जमा हुए थे 60.12 करोड़ रुपये
रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो हजार के गुलाबी नोट चलन से बाहर किए जाने की घोषणा के बाद 23 मई से नोटों को बदलने और खातों में जमा करने की व्यवस्था की गई थी। पहले दिन जिले में विभिन्न बैंकों के 583 खातों में कुल 60 करोड़ 12 लाख रुपये कीमत के दो हजार के नोट जमा हुए थे।