{"_id":"63b5b1ecdf0d983d86320b5e","slug":"pilgrims-will-be-able-to-get-reservation-in-trains-from-today-in-magh-mela-reservation-counter-opened-in-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माघ मेले में आज से तीर्थयात्री करवा सकेंगे ट्रेनों में रिजर्वेशन, मेले में खोला गया आरक्षण काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माघ मेले में आज से तीर्थयात्री करवा सकेंगे ट्रेनों में रिजर्वेशन, मेले में खोला गया आरक्षण काउंटर
Wed, 04 Jan 2023 10:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:35 PM IST
सार
माघ मेले में रेलवे ने अपना शिविर परेड मैदान स्थित त्रिवेणी रोड पर बनाया है। शिविर में रेलवे ने यात्री सुविधा के मद्देनजर कुल तीन काउंटर बनाए हैं। इसमें एक काउंटर अनारक्षित टिकट के लिए रहेेगा, जबकि दो अन्य काउंटर में एक पूछताछ एवं एक ट्रेनों में आरक्षण के लिए रहेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले में बाहर से आने वाले तीर्थयात्री बृहस्पतिवार पांच जनवरी से ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने मेला क्षेत्र में आरक्षण काउंटर खोला है। इसके अलावा मेले में रेलवे के शिविर से पहली बार श्रद्धालुओं को प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से संचालित ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की भी जानकारी मिल सकेगी। रेलवे ने इस बार कुंभ मेले की रिर्हसल के तौर पर माघ मेले में तैयारी की है।
विज्ञापन
माघ मेले में रेलवे ने अपना शिविर परेड मैदान स्थित त्रिवेणी रोड पर बनाया है। शिविर में रेलवे ने यात्री सुविधा के मद्देनजर कुल तीन काउंटर बनाए हैं। इसमें एक काउंटर अनारक्षित टिकट के लिए रहेेगा, जबकि दो अन्य काउंटर में एक पूछताछ एवं एक ट्रेनों में आरक्षण के लिए रहेगा। पूछताछ कार्यालय में प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज के साथ दूसरे जोनल रेलवे से संचालित ट्रेेनों के आगमन-प्रस्थान के बारे में भी यात्रियों को जानकारी दी जाएगी। इसके पूर्व यह व्यवस्था कुंभ मेले के लिए ही थी।
विज्ञापन
रेलवे के शिविर में शहर के सभी स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की समय सारिणी भी लगाई जा रही है। इसके अलावा आरक्षण काउंटर से यात्री कहीं का भी रिजर्वेशन मेला क्षेत्र से ही करवा सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलवे के शिविर से यात्रियों को तमाम सुविधाएं बृहस्पतिवार से मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन