फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phoolchandra murder case exposed, brother-nephew arrested in pura mufti prayagraj

प्रयागराज : फूलचंद्र हत्याकांड का खुलासा, भाई-भतीजा गिरफ्तार 

Sat, 01 Jan 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 10:18 PM IST
सार

मंदरदेह गांव के फूलचंद्र की 23 दिसंबर की रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस को कहीं से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फूलचंद्र की मां का कुछ दिन पहले देहांत हुआ था।

विज्ञापन
Phoolchandra murder case exposed, brother-nephew arrested in pura mufti prayagraj
18 साल पुराने मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरदेह माफी गांव में 23 दिसंबर को हुई फूलचंद्र की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने फूलचंद्र के सगे भाई कल्लू, उसके बेटे प्रदीप कुमार और पत्नी रीता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मां के अंतिम संस्कार में खर्च हुए पैसों को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद फूलचंद्र की घर में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


मंदरदेह गांव के फूलचंद्र की 23 दिसंबर की रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस को कहीं से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फूलचंद्र की मां का कुछ दिन पहले देहांत हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि हत्या वाले दिन फूलचंद्र और उसके कल्लू के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कल्लू से पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई बड़ी बात नहीं थी। मां के अंतिम संस्कार में जो खर्च हुआ था, उसी का विवाद था।
विज्ञापन


यही बात पुलिस ने जब उसकी पत्नी रीता से पूछी तो वह बुरी तरह घबरा गई। उसकी हरकत से पुलिस का शक बढ़ा। कल्लू उसके बेटे प्रदीप और पत्नी रीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि मां के अंतिम संस्कार में फूलचंद्र ने एक पैसा नहीं दिया था। जब उसने पैसे मांगे तो वह लड़ने पर आमादा हो गया। विवाद में बात बढ़ गई और फूलचंद्र की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed