फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phoolan Devi's life was full of struggles, SP remembered former MP Phoolan Devi on her birth anniversary

प्रयागराज : संघर्षों से भरा रहा फूलन देवी का जीवन, पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर सपाइयों ने उन्हें किया या

Thu, 10 Aug 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 05:42 PM IST
सार

यमुनापार अध्यक्ष ने कहा कि जालौन जिले के गोरहा गांव में पिता देवी दीन मल्लाह एवं माता मुला देवी के परिवार में फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ। उनका पूरा जीवन उनका संघर्षो से भरा रहा। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बीहड़ों में भी भटकना पड़ा। 

विज्ञापन
Phoolan Devi's life was full of struggles, SP remembered former MP Phoolan Devi on her birth anniversary
पूर्व सांसद फूलन देवी को याद करते समाजवादी पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सांसद फूलनदेवी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में बृहस्पवितार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। यहां सपा यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा।

विज्ञापन


यमुनापार अध्यक्ष ने कहा कि जालौन जिले के गोरहा गांव में पिता देवी दीन मल्लाह एवं माता मुला देवी के परिवार में फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ। उनका पूरा जीवन उनका संघर्षो से भरा रहा। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बीहड़ों में भी भटकना पड़ा, लेकिन समाज एवं सरकार से न्याय की उम्मीद खो चुकी फूलन देवी को खुद हथियार उठाना पड़ा।
विज्ञापन


पप्पू लाल निषाद ने कहा कि उन्हें सम्मानजनक नई जिंदगी देने का काम समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उच्च सदन में भेज कर किया। इस अवसर पर गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव ने फूलन देवी के साहस को सलाम करते हुए उन्हें संघर्षो की देवी बताया। समाजवादी पार्टी महिलाओं का हमेशा सम्मान करती है। इस मौके पर राम अवध पाल, डॉ राजेश यादव, ,दान बहादुर मधुर, राकेश यादव एडवोकेट, कृपा शंकर बिन्द, राम सुमेर पाल, केके यादव, कुलदीप यादव, संदीप बिन्द, पद्मा यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed