प्रियंका गांधी Live : फाफामऊ के गोहरी गांव पहुंचकर कांग्रेस महासचिव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंच गईं हैं। उनके साथ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू, पीएल पुनिया समेत कई दिग्गज नेताओं पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी फाफामऊ के गोहरी गांव में सवा पांच बजे शाम को पहुंचीं। इस गांव में कल एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई थी। करीब 40 मिनट तक मुलाकात और परिजनों से बातचीत के बाद प्रियंका गांधी रवाना हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ के गोहरी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी के साथ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू, पीएल पुनिया, वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला हमला
गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने परिवार के सदस्यों के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है। जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाते थे उनको भगा दिया जाता था। उनका मजाक उड़ाया जाता था। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती थी। परिजनों को परेशान किया जाता था। दबंगों के द्वारा मारा पीटा जाता था।
उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस परिस्थिति को देखकर को देखकर कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। आज संविधान दिवस है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। यदि हो रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है।
2017, 2019, 2020 और सितंबर 2021 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है। संविधान को नष्ट किया जा रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है।
करीब चालीस मिनट से बातचीत और मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी गोहरी गांव से रवाना हुई हुईं। उन्होंने कहा कि दलितों और किसानों पर हमले बढ़े हैं। सरकार कुछ कर नहीं पा रही है।
प्रियंका गांधी परिवार की महिलाओं से बातचीत कर रही हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके गांव वालों को काफी दूर कर दिया है। प्रियंका गांधी के साथ कुछ अधिकारी और उनके साथ आए कांग्रेस के नेता ही मौजूद हैं।
प्रियंका गांधी गोहरी गांव में पहुंच गई हैं। वह मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर रही हैं।
गोहरी गांव के लिए रवाना हुईं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी प्रयागराज एयरपोर्ट से फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला है।
एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी हत्या
फाफामऊ के गोहरी गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई थी। प्रियंका गांधी आज मृतका की देवरानी राधा देवी, रिश्तेदार हशमिटा समेत नौ महिलाओं के अलावा मृतक के भाइयों मोहन और किशन से मुलाकात करेंगी।
प्रियंका गांधी के गांव में आने की आहट से हलचल और तेज
शुक्रवार को दोपहर बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गांव में आने की आहट से हलचल और तेज हो गई थी। एसपी गंगापार और उप जिलाधिकारी पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस परिवार के लोगों को शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है लेकिन परिवार के लोग अभी कोई निर्णय नहीं ले सके हैं।
मां-बाप और दो बच्चों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा
फाफामऊ के गोहरी गांव में मां-बाप और दो बच्चों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाया गया तो पूरे गांव में मातम फैल गया। घटना को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
चार लोगों की हत्या के बद नेताओं का जमावड़ा
गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या के बद नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। सोरांव के अपना दल विधायक जमुना प्रसाद सरोज के अलावा पूनम सिंह पटेल और भानु पटेल के अलावा सोरांव से सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना पहुंच गए हैं। उधर, आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस में रखवा रही है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय नेता मौके पर पहुंच गए हैं और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
गोहरी सामूहिक हत्याकांड की मांगें
1. हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
2- हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले।
3- परिवार के शेष भाइयों को शस्त्र लाइसेंस।
4- परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी दिया जाएगा।
5- पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
6- मृतक के भूमिहीन भाई को पट्टे की जमीन आवंटित की जाए।