{"_id":"611e4a298ebc3e7a1117c971","slug":"pgt-2021-upsessb-released-the-answer-series-of-10-subjects-the-chance-to-object-till-august-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी 2021 : 10 विषयों की उत्तर माला UPSESSB ने की जारी, 21 अगस्त तक आपत्ति का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी 2021 : 10 विषयों की उत्तर माला UPSESSB ने की जारी, 21 अगस्त तक आपत्ति का मौका
Thu, 19 Aug 2021 05:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:40 PM IST
सार
- माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड आपत्ति के लिए दिया तीन दिन का अवसर
- एक या एक से अधिक प्रश्नों पर तथ्य के साथ ऑनलाइन आपत्ति कर सकते हैं अभ्यर्थी
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB
- फोटो : prayagraj
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पीजीटी 2021 की परीक्षा 17 और 18 अगस्त के बीच संपन्न हुई। एक दिन बाद ही चयन बोर्ड ने 17 अगस्त को जिन विषयों की परीक्षा हुई थी, उसकी उत्तर माला जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगा है। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों पर साक्ष्य के साथ आपत्ति 21 अगस्त तक ऑनलाइन आब्जेक्शन पोर्टल - http://objection.upsessb.org कर सकते हैं।
चयन बोर्ड के उपसचिव और परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि अभी दस विषयों हिंदी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र, वाणिज्य और संगीत गायन की उत्तरमाला जारी की गई है। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएंगी। अन्य प्रकार की गई आपत्तियों पर चयन बोर्ड विचार नहीं करेगा।
अभ्यर्थी को आपत्ति के साथ सुस्पष्ट पठनीय साक्ष्य स्कैन (पीडीएफ फार्मेट अधिकतम 200 केबी) कराकर अपलोड करना होगा। ऑनलाइन ऑब्जेक्शन पोर्टल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए अभ्यर्थी चयन बोर्ड की हेल्प लाइन- 0532-2266851 व 8468007598 पर संपर्क कर सकते हैं। उपसचिव ने बताया कि अन्य विषयों की उत्तरमाला भी जल्द ही जारी की जाएगी।