{"_id":"61e98cdf39f7001d6f7911fa","slug":"pgt-2021-demand-for-release-of-revised-result-performance-on-selection-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी 2021: संशोधित परिणाम जारी करने की मांग, चयन बोर्ड पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी 2021: संशोधित परिणाम जारी करने की मांग, चयन बोर्ड पर प्रदर्शन
Thu, 20 Jan 2022 09:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:55 PM IST
सार
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उपेंद्र वर्मा ने कहा कि लिखित परीक्षा के संशोधित परिणाम के बाद साक्षात्कार पूरा हो चुका है तो संशोधित अंतिम परिणाम तत्काल जारी किया जाए। क्योंकि जो शिक्षक चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह सब असमंजस में हैं और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हिंदी प्रवक्ता के अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि तत्काल पीजीटी हिंदी 2021 का संशोधित अंतिम परिणाम जारी किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उपेंद्र वर्मा ने कहा कि लिखित परीक्षा के संशोधित परिणाम के बाद साक्षात्कार पूरा हो चुका है तो संशोधित अंतिम परिणाम तत्काल जारी किया जाए। क्योंकि जो शिक्षक चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह सब असमंजस में हैं और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि चयन बोर्ड शीघ्र परीक्षा परिणाम नहीं जारी करता तो संगठन सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं के साथ चयन बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए बाध्य होगा। घेराव में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिला अध्यक्ष मो. जावेद, जिला मंत्री देवराज सिंह पटेल, गौरव सिंह, पूजा सिंह, संगीता सिंह, कुसुम यादव, भूपेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, आकृति विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन