फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PET examination held for 1,046 candidates in Lalganj; strict police vigil in place to prevent any irregularit

प्रतापगढ़ : लालगंज में हुई 1,046 अभ्यर्थियों की पेट परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस की कड़ी चौकसी

Sun, 25 Oct 2026 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Oct 2026 04:47 PM IST
सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट-2026) को लेकर लालगंज क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था और नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है।

विज्ञापन
PET examination held for 1,046 candidates in Lalganj; strict police vigil in place to prevent any irregularit
प्रतापगढ़ के लालगंज में पेट की परीक्षा देने के लिए जुटे अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट-2026) को लेकर लालगंज क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था और नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है। तीनों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। साथ ही प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय, राम अजोर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज और अवधेश विद्या निकेतन का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों का जोर परीक्षा को बिना किसी बाधा के संपन्न कराने पर है।
विज्ञापन


केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य वस्तुओं को अंदर ले जाने से रोकने के लिए जांच व्यवस्था सख्त की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

 तीन केंद्रों पर 1,046 अभ्यर्थियों के लिए इंतजाम

लालगंज क्षेत्र में पेट-2026 के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय में 422, राम अजोर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में 384 और अवधेश विद्या निकेतन में 240 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा और प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

तलाशी के बाद ही  परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामान को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed