फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People of the city vote for change: Dharmendra

शहर के लोग बदलाव के लिए मतदान करें : धर्मेंद्र

Fri, 24 Nov 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
People of the city vote for change: Dharmendra
धर्मेंद्र यादव - फोटो : facebook
नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे के समर्थन में बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को शहर में कई जनसभाएं संबोधित कर जनता से समर्थन मांगा। मनमोहन पार्क पर आयोजित जनसभा में धर्मेंद्र ने निवर्तमान महापौर और भाजपा से मेयर प्रत्याशी अभिलाष गुप्ता पर जमकर निशाना साधा। कहा कि परिवर्तन की लहर है और ऐसे में लोग सपा के महापौर प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते व्यापार पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। उद्योगों में ताले बंद हो गए हैं, व्यापारी परेशान हैं। नौजवानों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। धर्मेंद्र ने सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शहर में कराए गए विकास कार्यों की याद दिलाई। बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में हाईटेक सिटी, राज्य विश्वविद्यालय, अभिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट का नवनिर्माण, सिविल लाइंस का सुंदरीकरण, आजाद पार्क को विश्व स्तर पर विकसित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने सपा के महापौर प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे के संघर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों की लड़ाई में वह सबसे आगे रहते हैं। सपा प्रत्याशी के महापौर बनने पर लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि विनोद चंद्र दुबे स्वयं लोगों के बीच पहुंचेंगे। सपा सांसद ने सभी वार्डों के सभासद प्रत्याशियों को भी जीतने की अपील लोगों से की। अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने किया,  संचालन राजकुमार, बच्चा पासी ने किया। इस मौके पर सैयद इफ्तेखार हुसैन, महानगर महासचिव योगेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव, रवि यादव, अजय यादव, नईम बाबा, महंत लाल यादव, अन्नू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमेंद्र यादव ने इविवि में छात्र जीवन के दौरान बिताए पल को याद करते हुए अपने पुराने संबंधों को ताजा किया। उनका लालगोपालगंज में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने लालगोपालगंज, फूलपुर, हंउिया, झूंसी में भी सभाएं कीं। साथ ही शहर में बाघाड़ा सहित कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री इंदू प्रकाश मिश्र, रामवृक्ष यादव, एमएलसी बासुदेव यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, हेमंत टून्नू, रवि यादव, आरएन यादव, निर्मला यादव, नाटे चौधरी, निधि यादव, गोलू यादव, जनेश्वर बनकटा,दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed