{"_id":"64418dd8ccf23ebd78068743","slug":"people-of-prayagraj-will-get-another-vande-bharat-for-delhi-brainstorming-going-on-at-railway-board-level-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : प्रयागराज के लोगों को दिल्ली के लिए एक और मिलेगी वंदे भारत, रेलवे बोर्ड स्तर पर चल रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : प्रयागराज के लोगों को दिल्ली के लिए एक और मिलेगी वंदे भारत, रेलवे बोर्ड स्तर पर चल रहा मंथन
Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
विनोद सिंह
राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
सार
संगमनगरी के लोगों को दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने के आसार बढ़ गए हैं। इसका संचालन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच होगा। यह शाम के बजाय दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी।
विज्ञापन
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में क्या है खास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी के लोगों को दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने के आसार बढ़ गए हैं। इसका संचालन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच होगा। यह शाम के बजाय दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी। इसके बाद अगर किसी को दिल्ली में कुछ देर का काम है तो वह वंदे भारत से जाकर शाम को इसी से लौट सकता है।
विज्ञापन
रेल सूत्रों के मुताबिक वाराणसी से यह वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे चलाए जाने की तैयारी है। तकरीबन डेढ़ घंटे में यह प्रयागराज आ जाएगी। ट्रेन यहां सुबह 7.30 बजे आएगी और दो मिनट बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। कानपुर में सुबह 9:30 बजे ट्रेन पहुंचने के दो मिनट बाद आगे बढ़ लेगी। दोपहर दो बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी। यहां से तीन बजे वापसी होगी। शाम 7:30 बजे कानपुर और रात 9:30 बजे वंदे भारत प्रयागराज आएगी। रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
बताते हैं कि ट्रेन का संचालन इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। देश की पहली वंदे भारत भी प्रयागराज के रास्ते संचालित हो रही है। यह देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन है, जिसकी औसत स्पीड उत्तर मध्य रेलवे जोन में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है। दिल्ली से यह सुबह छह बजे और वाराणसी से दोपहर तीन बजे चलती है।
विज्ञापन
इसी तर्ज पर यदि दूसरी वंदे भारत चलती है तो उसका वाराणसी से समय सुबह छह बजे और नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे रहेगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि इस संबंध में तैयारी शुरू हो गई है। बताया कि रीवा से भी एक वंदे भारत शुरू होगी, जो इंदौर तक चलेगी। प्रयागराज से लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक भी वंदे भारत शुरू हो सकती है।
प्रयागराज से शताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। अब वंदे भारत मिलने की उम्मीद है। निश्चित ही सुबह के समय चलने से प्रयागराज के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। - केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर