{"_id":"2afa033913aac6a7f01bea8addbaad90","slug":"pentrykar-passengers-and-crew-killed-in-bombay-in-the-mail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांबे मेल में यात्रियों व पेंट्रीकार कर्मियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांबे मेल में यात्रियों व पेंट्रीकार कर्मियों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से मुंबई जाने वाली मुंबई मेल में ओवर चार्जिंग को लेकर यात्रियों और पेंट्रीकार कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। दो यात्रियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर यात्री बेकाबू हो गए। यात्रियों ने भीरपुर में ट्रेन को रोककर जमकर तोड़फोड़ की। पेंट्रीकार की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। करीब डेढ़ घंटे तक रूट पर ही ट्रेन खड़ी रहने के कारण इसके पीछे हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस और कालका मेल फंस गईं। उधर, जंक्शन पर गाड़ी पहुंची तो जीआरपी ने पेंट्रीकार के मैनेजर, पांच वेंडरों और एक यात्री को हिरासत में ले लिया। साथ ही गैस सिलेंडर उतारकर पेंट्रीकार को सील कर दिया। इससे यात्रियों लिए खानपान का भी संकट खड़ा हो गया।
यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि पेंट्रीकार के वेंडर 15 रुपये की पानी की बोतल के 20 रुपये ले रहे थे। भोजन, चाय व अन्य खाद्य पदार्थों में भी ओवरचार्जिंग हो रही थी। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो वेंडर दुर्व्यवहार पर उतारू हो गया। यात्री ने वेंडर को पीट दिया। बाद में जुटे वेंडर यात्री को उठा ले गए और पेंट्रीकार में बंद कर दिया। पिटाई भी की। इसकी जानकारी दूसरे यात्रियों को हुई तो सभी पेंट्रीकार तक पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शनिवार दोपहर करीब 12.40 बजे भीरपुर के पास यात्रियों ने ट्रेन को रोक लिया और पेंट्रीकार पर जमकर पथराव किया। घटना में पेंट्रीकार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस पहुंची तो बवाल करने वाले तमाम यात्री ट्रेन छोड़कर भाग खड़े हुए।
आशंका है कि मारपीट में मिर्जापुर और विन्ध्याचल से सवार दैनिक यात्री भी शामिल थे। करीब पौने दो घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। मारपीट में करीब चार यात्री और पेंट्रीकार के सभी कर्मचारी और मैनेजर रामउम्र यादव को भी चोटें आईं। बवाल बढ़ा तो वेंडर भागकर दूसरे कोचों में छिप गए। गाड़ी करीब तीन बजे जंक्शन पहुंची तो पहले से अलर्ट आरपीएफ और जीआरपी भी पहुंची। डीसीएम आशुतोष सिंह, चीफ कैटरिंग इंस्पेक्टर एके पांडे, सीएमआई राजीव मिश्र आ गए। चार सिलेंडर जब्त कर पेंट्रीकार को सील कर दिया गया। देर शाम जीआरपी ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों से सात लोगों का चालान कर दिया।