{"_id":"5f527a4b8ebc3e61571a858e","slug":"pensions-in-the-affair-of-pension-taking-pension-due-to-wrong-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: पेंशन के चक्कर में गई प्रधानी, बेटों और पति संग ले रही थी वृद्धावस्था पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: पेंशन के चक्कर में गई प्रधानी, बेटों और पति संग ले रही थी वृद्धावस्था पेंशन
Mon, 07 Sep 2020 09:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
गलत उम्र बताकर पति व तीन बेटे समेत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाना प्रयागराज में जुगनीडीह की ग्राम प्रधान के लिए महंगा साबित हुआ। जांच के बाद डीएम ने प्रधान को दोषी करार देते हुए पद से हटा दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सभी की उम्र साठ साल से ज्यादा दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन ले रही थीं। दी गई पेंशन की रकम वसूल करने के बाद अब विभाग दंडात्मक कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
जुगनीडीह के पूर्व प्रधान अबरार हुसैन के बेटे शहरयार हुसैन ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान अख्तरी बानो समाज कल्याण विभाग की आंखों में धूल झोंक कर अपने पूरे कुनबे के साथ वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर सीडीओ ने मामले की जांच समाज कल्याण अधिकारी द्वारा करवाई तो मामले का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि ग्राम प्रधान अख्तरी बानो (55), पति रफीक अहमद (60), तीन बेटों फैजान अहमद (32), रिजवान अहमद (28), सलमान अहमद (24) समेत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही थीं।
सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक दिखाई गई थी। डीएम के निर्देश पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ दोषियों से एक लाख तीन हजार चौदह रुपये वसूल की गई थी।