{"_id":"5ddd75cd8ebc3e54f87842ac","slug":"pda-frees-3000-sq-m-land-possession-of-90-crores-allahabad-news-ald261267611","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए ने 90 करोड़ की 3000 मीटर भूमि कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए ने 90 करोड़ की 3000 मीटर भूमि कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
PDA frees 3000 sq m land possession of 90 crores
- फोटो : CITY DESK
पीडीए ने मंगलवार को मेंहदौरी स्थित गंगा दर्शन आवासीय योजना में 15 एचआईजी भूखंड कब्जा मुक्त कराए। इस दौरान 15 स्थायी और अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई में करीब 90 करोड़ की 3000 वर्ग मीटर भूमि खाली कराकर प्राधिकरण ने कब्जा लिया।
पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी ओएसडी आलोक कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मेंहदौरी पहुंचे। उन्होंने प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा करने वालों को हटने की चेतावनी दी। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
करीब पांच घंटे से अधिक चली कार्रवाई में गंगा दर्शन योजना में एचआईजी के 15 भूखंड खाली कराए गए। प्राधिकरण की जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए। उपाध्यक्ष के मुताबिक खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 90 करोड़ रुपये है। कार्रवाई में ओएसडी के सात प्रवर्तन दल, क्षेत्रीय अभियंता पीएन पांडेय, जाकिर अली, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।