फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-PRE's result is difficult this month

पीसीएस-प्री का रिजल्ट इस माह मुश्किल

Fri, 15 Mar 2019 10:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
PCS-PRE's result is difficult this month
uppsc
पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इस माह भी आ पाना मुश्किल है। संभावना जताई जा रही है कि आयोग पहले पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, लाखों अभ्यर्थियों को पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार है। इस बार पीसीएस मुख्य परीक्षा नए पाठ्यक्रम के आधार पर होनी है, सो अभ्यर्थी चाहते हैं कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाए ताकि मुख्य परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से की जा सके।
विज्ञापन


पीसीएस-2018 के तहत 831 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 28 अक्तूबर को प्रदेश के 29 जिलों के 1381 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है और आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण भी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को आयोग की बैठक में परिणाम जारी होगा लेकिन रिजल्ट नहीं आया। अब इस माह प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आ पाना मुश्किल है जबकि प्रारंभिकपरीक्षा में शामिल हुए तकरीबन चार लाख अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


उधर, पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम अंतिम दौर में है। पीजीएस-जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। आयोग सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे चुका है कि अंतिम चयन परिणाम मई तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा और आयोग ने अभी मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू की तिथि निर्धारित की जाएगी और साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। ऐसे में आयोग के पास वक्त कम बचा है। सूत्रों का कहना है कि इस माह के आखिरी सप्ताह में पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का परिणाम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को बैठक कर समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के लिए प्रवक्ता जीवन विज्ञान के रिक्त 13 पदों का परिणाम घोषित कर दिया। इनमें छह पद अनारक्षित, चार पद ओबीसी एवं तीन पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित थे। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 11, 12 एवं 13 मार्च को आयोजित किया गया था। चयनितों में अजय कुमार मिश्र मेरिट में पहले, भानु प्रकाश नारायण दूसरे एवं जीत लाल तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा राजेश कुमार, संजीव कुमार वर्मा, संजय चौरसिया, विनोद कुमार चौधरी, अबू मोहम्मद शीस, अर्चना केसरी, अंजू पांडेय, विजय कुमार, अरविंद कुमार एवं संजय कुमार का भी चयन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed