{"_id":"5c0f05a6d84dbef143df06a10630f94b","slug":"pcs-pre-issue-1-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कहा, तोड़फोड़ की साजिश रचते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कहा, तोड़फोड़ की साजिश रचते पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोेक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रहे छात्र नेता मानस शर्मा को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग की आशंका में आनंद भवन के पास से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह तोड़फोड़ की साजिश रच रहा है। छात्र की गिरफ्तारी से छात्रों में आक्रोश है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, अमरेंदु सिंह आदि का कहना था कि आंदोलन तोड़ने के लिए पुलिस दबाव बना रही है लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे।
इसके अलावा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों की रिहाई के लिए प्रतियोगी सोमवार को भी प्रयासरत रहे लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि प्रतियोगियों ने यह जरूर दावा किया है कि जिला और पुलिस प्रशासन का रुख उनके पक्ष में है। छात्रों की एक-दो दिन में रिहाई हो जाएगी। इसके बाद उन पर से मुकदमा भी वापस हो जाएगा। अभिषेक शुक्ला का कहना था कि इस संबंध में अफसरों से वार्ता हुई है। छात्र नेता अमरेंदु ने छात्रों और प्रतियोगियों से अपील की है कि यदि मंगलवार को सुबह 11 बजे तक जिला प्रशासन रिहाई पर कोई फैसला नहीं लेती है तो अधिक से अधिक छात्र और प्रतियोगी कचहरी पर जुटें, जिससे कि उनकी जमानत ली जा सके।