फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Mains-2017 results declared

पीसीएस मेंस-2017 का रिजल्ट घोषित

Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
PCS Mains-2017 results declared
PCS Mains-2017 results declared
प्रयागराज। पीसीएस-2017 के मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों का एक साल का लंबा इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार 16 सितंबर से शुरू होगा। साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा पिछले साल 18 जून से सात जुलाई तक इलाहाबाद एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। पीसीएस के 676 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 12295 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2029 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन 676 पदों के अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2 (ग्रेड-1) 15 पदों और जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2 (ग्रेड-2) छह पदों पर अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार कराए जाने का प्रावधान नहीं है। इन पदों के लिए अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। दोनों प्रकार के पदों का परिणाम पीसीएस-2017 के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएंगी। सचिव ने बताया कि एक अभ्यर्थी का परिणाम उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका जागृति द्विवेदी बनाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व एक अन्य में न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed