{"_id":"5d0bd9ce8ebc3e11691cac9e","slug":"pcs-j-interview-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे परीक्षा के लिए आज से साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे परीक्षा के लिए आज से साक्षात्कार
Fri, 21 Jun 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस जे-2018 परीक्षा के लिए साक्षात्कार शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित होने और इसके आयोजन की तिथि में महज दो दिन का वक्त दिए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है। अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं कि अगर आयोग को इतनी जल्दी थी तो परीक्षा का आयोजन समय से कराना चाहिए था।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने न्यायालय में दिए हलफनामे का भी उल्लंघन किया और अब अचानक इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित कर अभ्यर्थियों का परेशान किया जा रहा है। अभ्यर्थी दो दिन में साक्षात्कार की तैयारी कैसे कर सकते हैं, जबकि आयोग ने ही इंटरव्यू की तिथि घोषित होने से लेकर आयोजन तक 15 दिन का समय निर्धारित किया है। आयोग ने यही काम मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर भी किया। अचानक 16 दिसंबर 2018 को मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी, जो 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी की थी और परीक्षा की तैयारी के 15 दिन कम कर दिए। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्य परीक्षा में चयनित जो अभ्यर्थी प्रयागराज के बाहर रहते हैं, वह इतनी जल्दी इंटरव्यू के लिए आयोग कैसे पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आयोग ने न्यायालय में हलफनामा दिया था कि 20 मई तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। परीक्षा समय से करानी है, इसलिए पीसीएस-जे 2018 को विशेष मामले के तहत रखते हुए आयोग ने निर्णय लिया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने से लेकर इंटरव्यू के आयोजन तक अभ्यर्थियों को न्यूनतम सात दिन का समय दिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने से वंचित रह जाता है तो इन परिस्थितियों में अभ्यर्थी के आवेदन पर अलग से इंटरव्यू कराए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
आयोग के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
अभ्यर्थियों ने पीसीएस-जे परीक्षा-2018 में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। लल्ला चुंगी से बालसन चौराहे तक निकाले गए जुलूस के दौरान अभ्यर्थियों ने आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा को निरस्त करते हुए पुन: परीक्षा कराए जाने की मांग की। कैंडल मार्च में आशीष पटेल, केपी सिंह, जितेंद्र मिश्र, गौरव सिंह, रमेश निगम, वीरेंद्र, बृजेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।