फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS in a year three recruit

एक साल में पीसीएस की तीन भर्ती

Thu, 16 Jul 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन विवादों के बीच गौर करने वाली बात यह भी है कि इस साल पीसीएस के तीन सत्रों की भर्ती की भी उम्मीद है। इसके विपरीत अन्य भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट का अभ्यर्थी महीनों से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीसीएस-2013 का अंतिम परिणाम इसी साल 26 मार्च को घोषित हो चुका है। पीसीएस-2014 का साक्षात्कार शुरू है जो अगले महीने तक चलेगा। अभी तक की व्यवस्था को देखते हुए साक्षात्कार के एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाता रहा है। ऐसे में अगस्त में ही 2014 का अंतिम परिणाम आ जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पीसीएस-2015 की मुख्य परीक्षा भी चल रही है। आयोग की यह सबसे विवादित भर्तियों में से एक है। प्रांरभिक परीक्षा का पेपर भी आउट हो चुका है। इसके बाद एक पेपर की दोबारा परीक्षा करानी पड़ी। इसके बावजूद आयोग इस भर्ती को लेकर अधिक तत्पर दिखाई दे रहा है और प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट 25 दिन बाद ही मुख्य परीक्षा शुरू कर दी गई। आयोग अफसरों के अनुसार दिसंबर तक इसका फाइनल रिजल्ट घोषित करने की  तैयारी है। आयोग के अध्यक्ष की ओर से भी प्रतिभागियों को इसका संकेत दिया जा चुका है। यदि ऐसा होता है तो आयोग इस साल पीसीएस की तीन भर्तियां कर लेगा।
विज्ञापन


इसके विपरीत लोअर सबऑर्डिनेट-2013, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी-2013 समेत आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार है। समीक्षा अधिकारी भर्ती का टाइप टेस्ट हुए भी महीनों बीत चुका है लेकिन रिजल्ट नहीं निकला। इसी तरह से लोअर सबऑर्डिनेट-2013 की मुख्य परीक्षा भी दिसंबर में हो चुकी है, लेकिन रिजल्ट का अभी इंतजार है। आयोग की इस लेटलतीफी की वजह से दोनों भर्तियों का एक-एक सत्र लैप्स होने का भी खतरा बन गया है। लोअर सबऑर्डिनेट-2014 के लिए तो नोटिफिकेशन भी नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सत्र को लैप्स कर आगामी भर्ती का नोटिफिकेशन 2015 के तहत होगा। इससे प्रतियोगियों में निराशा के साथ नाराजगी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीओ का प्रवेश पत्र अपलोड
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी-2015 प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा चार जिलों इलाहाबाद, आगरा, गाजियाबाद और लखनऊ में 26 जुलाई को होगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो नहीं उन्हें परीक्षा के दौरान दो फोटो और आईडी प्रूफ भी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed