PCS 2018 INTERVIEW: पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल, लॉकडाउन, कर्फ्यू और धारा-144 में अंतर बताओ
इंटरव्यू में पूछे गए अन्य सवाल
- चाइनीज एप्स को किस कानून के तरत बैन किया गया?
- सिस्टम में क्या कमियां हैं, जो एनकाउंटर हो रहा है?
- यूपी की सीमा किन पड़ोसी देशों से लगी है?
- राष्टीय खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में बताएं।
- गवर्नेंस और गवर्नमेंट में क्या अंतर है?
- मुख्यमंत्री के नाम के आगे श्री लगाया जा सकता है कि नहीं?
- चारबाह परियोजना खोने के बाद ईरान से कैसे होगा मधुर संबंध?
- वेंजेंटाइन साम्राज्य में कौन सी घटना घटी, जिसका असर भारत भूमि पर पड़ा?
- ग्लोबल वार्मिंग का आप पर क्या प्रभाव पड़ा है?
- जीडीपी इस समय क्या है?
- सर सैयद अहमद खां के बारे में बताइए।
- लेबर माइग्रेशन प्रॉब्लम क्या है?
- कोविड-19 में नवाचार क्या हुआ है?
- समाज सुधार के लिए पांच एक्ट के नाम बताएं।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है? भारत इसका किस क्षेत्र में बढ़िया प्रयोग कर सकता है?
- मोदी का 5-डी, 5-पी क्या है?
- प्रारंभिक शिक्षा में सुधार हेतु उपाय बताओ।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितों से संबधित किए गए कार्य बताओ।
- ग्रीन और ऑर्गेनिक टेक्नोलॉजी में अंतर क्या है?
- सरकार की पांच कमियों को बताओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन, कर्फ्यू और धारा-144 में अंतर बताओ? इससे पहले लॉकडाउन कब हुआ? लॉकडाउन का प्रोविजन क्या है और इसके क्या फायदे हैं? लॉकडाउन का परिवार पर किस तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ा और घरेलू हिंसा से दृष्टिकोण से लॉकडाउन कितना सफल रहा।
पीसीएस-2018 के इंटरव्यू के दूसरे दिन लॉकडाउन से जुड़े ऐसे ही तमाम सवाल छाए रहे। कोरोना और लॉकडाउन के साथ पर्सनैलिटी आधारित सवालों की भी भरमार रही। बृहस्पतिवार को इंटरव्यू के लिए 116 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 113 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
यूपीपीएससी में इंटरव्यू दो सत्रों सुबह नौ और दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। शुरुआती दौर में इंटरव्यू देकर आयोग से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि एक अभ्यर्थी का साक्षात्कार औसतन तकरीबन 15 मिनट तक चल रहा है। वहीं, समय बीतने के बाद शाम को इंटरव्यू देकर निकले अभ्यर्थियों औसतन आठ से दस मिनट तक इंटरव्यू होने की बात कही।
इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि कोविड कंट्रोल करने का कोई एक प्लान बताओ। कोविड का दूसरा मेडिकल नाम क्या है? अभ्यर्थियों से आंबेडकर के बारे में भी पूछा गया और यह भी पूछा गया कि संविधान की आत्मा क्या है? इसके अलावा पर्सनैलिटी एवं परिस्थिति आधारित कई सवाल किए गए। मसलन, चयन नहीं हुआ तो भविष्य में क्या करोगे? आपके व्यक्तित्व की वह विशेषता जो औरों से आपको अलग करती है? कोई तनाव देकर तुमको पांच दिन एकांत में रख दिया जाय तो क्या करोगे?
- इंटरव्यू के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों की अभ्यर्थियों के विषय एवं प्रोफेशन पर भी है। एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि उसका सब्जेक्ट बॉटनी है और इंटरव्यू के दौरान ज्यादातर सवाल उसके विषय पर ही आधारित रहे। वहीं, इंटरव्यू देने पहुंच एक अभ्यर्थी ने बताया कि वह स्कूल में शिक्षक है और इंटरव्यू के दौरान टीचिंग से जुड़े ढेरों सवाल पूछे गए।