फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI Probe discloses that PCS 2015 theory numbers were increased after interview

पीसीएस-2015 में इंटरव्यू के बाद बढ़ाए गए नंबर, सीबीआई जांच के दौरान बड़ा खुलासा

Tue, 03 Mar 2020 09:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
CBI Probe discloses that PCS 2015 theory numbers were increased after interview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस-2015 में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई को एक और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। सीबीआई ने छह ऐसे मामले पकड़े हैं, जिनमें इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों के अंक बढ़ाए गए और सभी छह अभ्यर्थियों का पीसीएस के उच्च पदों पर चयन हुआ। सीबीआई इस मामले में चयनित अभ्यर्थियों, तत्कालीन सचिव व अन्य अफसरों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सदस्य को इंटरव्यू बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाता है। इंटरव्यू के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष ही नंबर देते हैं। इंटरव्यू में नंबर कोड में दिए जाते हैं, जिसे बाद में डिकोड किया जाता है। कोड में दिए गए अंकों की एक शीट इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष के पास होती है और उसकी एक प्रति आयोग के सचिव को भेज दी जाती है। 
विज्ञापन


कोड को डिकोड किए जाते वक्त दोनों प्रतियों का मिलान होता है। जांच में यह सामने आया है कि दोनों शीट में कोड तो समान हैं, लेकिन तत्कालीन सचिव को भेजी गई शीट में कोड को डिकोड किए जाने के बाद जो अंक निर्धारित थे, अभ्यर्थियों को उससे अधिक अंक दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंटरव्यू के बाद बदले गए इन नंबरों को अभ्यर्थियों की अंतिम चयन की मेरिट में शामिल किया गया। सूत्रों के मुताबिक गड़बड़ी सामने आने के बाद सीबीआई ने यह जानने की कोशिश भी की कि अगर इन अभ्यर्थियों को कोड के तहत निर्धारित अंक दिए जाते तो उनका क्या होता। 


जांच में यह बात सामने आई कि इंटरव्यू के बाद नंबरों से की गई छेड़छाड़ का फायदा सीधे इन छह अभ्यर्थियों को मिला है। सीबीआई अब इन सभी से पूछताछ की तैयारी में है। साथ ही तत्कालीन सचिव पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed