फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patti Kotwal not improved even on warning of DIG

पांच थानेदार हुए पैदल

Sat, 10 Aug 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patti Kotwal not improved even on warning of DIG
police
डीआईजी की हिदायत के बाद भी लापरवाह बने पांच थानेदारों को पुलिस अधीक्षक ने पैदल कर दिया है। डीएम ने भी सांगीपुर समेत कई एसओ के खिलाफ शासन को गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी। पुलिस महकमे में थानेदारों पर कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को उदयपुर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे को हटाते हुए क्राइम ब्रांच, सांगीपुर थानाध्यक्ष रतनलाल कनौजिया को क्राइम ब्रांच, लालगंज कोतवाल मनोज तिवारी को हटाते हुए उन्हें प्रभारी डीसीआरबी बनाया है। पट्टी कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह को हटाते हुए प्रभारी जन सूचना और हथिगवां थानाध्यक्ष को क्राइम ब्रांच भेजा है।
विज्ञापन

सांगीपुर थानाध्यक्ष रतनलाल की शिकायत जिलाधिकारी ने शासन को गोपनीय रिपोर्ट भेजकर की थी। जो मुकदमा न दर्ज कर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार लापरवाह बने हुए थे। पट्टी कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह को डीआईजी ने मीटिंग के दौरान हत्या व लूट का खुलासा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उदयपुर के थानाध्यक्ष गजानंद चौबे पर एसपी नाराज थे। उन्होंने बोलेरो व स्कूली बस हुई भिड़ंत के बाद शराब बरामदगी को लेकर फर्जी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल भी बैंककर्मी के बेटे की हत्या व लूट का खुलासा करने में नाकाम रहे। हथिगवां एसओ दीपक कुमार की शिकायत लगातार मिल रही थी कि वह जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते। एसपी ने जनपद में नए आए राकेश कुमार भारती को उदयपुर थाने की कमान सौंपी है। डीसीआरबी में तैनात वीरेंद्र कुमार मिश्र को एसओ सांगीपुर बनाया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक सुभाष यादव को लालगंज कोतवाल, प्रभारी जनसूचना नरेंद्र सिंह को पट्टी कोतवाल और पुलिस लाइन से एसआई उदय त्रिपाठी को हथिगवां का थानाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed