{"_id":"e370db0afb429ac3fe7b74d1d51ea18f","slug":"patna-puri-express-vigilance-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना-पुरी एक्सप्रेस में विजिलेंस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना-पुरी एक्सप्रेस में विजिलेंस का छापा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ट्रेनों में खाद्य सामग्री की लगातार अधिक कीमत वसूली जा रही है। शिकायत और कार्रवाई के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। पटना से पुरी जाने वाली पटना-पुरी एक्सप्रेस में ओवरचर्जिंग की शिकायत पर रेलवे विजिलेंस ने मंगलवार को छापा मारा। पानी की नॉन ब्रांडेड बोतलें भी पकड़ी गईं। टीम ने खाद्य सामग्री का नमूना लिया, जिसे संबंधित जोनल रेलवे को भेजा जाएगा। रेलवे विजिलेंस के पटना-पुरी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में ओवरचार्जिंग की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार रात ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पहुंची तो चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर आशुतोष श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच कई यात्रियों ने ओवरचार्जिंग के संबंध में लिखित शिकायत भी की। टीम के पहुंचते ही पेंट्रीकार के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि 15 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बेची जा रही है। रेट लिस्ट भी सही नहीं थी। टीम ने खाद्य सामग्री का नमूना एकत्र किया।
आधी रात के बाद रवाना हुई नौचंदी
इलाहाबाद इलाहाबाद से मेरठ के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को यह ट्रेन शाम को जंक्शन पहुंची। इसकी वजह से उसे पुटबैक कर दिया गया। साफ-सफाई के बाद ट्रेन आधी रात के बाद रवाना करने के लिए तैयार की गई।
नौचंदी एक्सप्रेस का इलाहाबाद से रवाना होने का समय शाम 5.40 बजे है। बुधवार को यह ट्रेन शाम 6.10 बजे जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को लगा कि मेरठ जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई है सो काफी यात्री उसमें सवार हो गए। यात्रियों ने सीटों पर भी कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी होने पर अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद साफ-सफाई के लिए ट्रेन वाशिंग लाइन में भेजी गई। पिछले एक सप्ताह से नौचंदी का यही हाल है।
विज्ञापन
आरआरआई केबिन में आग से मुंबई की ट्रेनें लेट
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इटारसी के आरआरआई केबिन में आग लगने से मुंबई की ओर से इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। इसकी वजह से मुंबई की ट्रेनें बृहस्पतिवार को देरी से जंक्शन पहुंचेंगी। इसके पहले बुधवार को रात में मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें भी काफी विलंब से जंक्शन पहुंची।
आज नहीं आएगी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
इलाहाबाद (ब्यूरो)। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से चलने वाली गाड़ी संख्या 12322 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 18 जून को इलाहाबाद नहीं आएगी। किन्हीं कारणों से इस ट्रेन को 17 जून को मुंबई से निरस्त किया गया है।