{"_id":"669912fb8e61be8650099fd2","slug":"parul-solomon-told-bishop-edgar-about-threat-to-his-life-conspiracy-to-take-over-the-school-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पारुल सोलोमन ने बिशप एडगर से अपनी जान को खतरा बताया, स्कूल पर कब्जा करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पारुल सोलोमन ने बिशप एडगर से अपनी जान को खतरा बताया, स्कूल पर कब्जा करने की साजिश
Thu, 18 Jul 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:34 PM IST
सार
कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य सोलोमन ने आरोप लगाया कि मॉरिस एडगर दान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं और बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज पर कब्जा करना चाहते हैं। यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी अक्सर उनकी गाड़ी का पीछा करते हैं और घर के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
बिशप जॉनसन स्कूल में वायरल वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल रहीं पारुल सोलोमन ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉरिस एडगर दान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं और बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी अक्सर उनकी गाड़ी का पीछा करते हैं और घर के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं। इसके साथ पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों के खिलाफ दो-दो एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, बिशप डायसिस ऑफ लखनऊ मॉरिस एडगर दान ने पारुल के सभी आरोपों को झूठ बताया है।
विज्ञापन