फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Party in Sri Krishna Janmabhoomi dispute threatened over phone

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के पक्षकार को फोन पर दी धमकी, व्हाट्सएप कॉल पर बम से उड़ाने को धमकाया

Fri, 15 Mar 2024 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

आशुतोष पुत्र राजेंद्र कुमार श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के केस में पक्षकार हैं। वह सिद्दपीठ माता शाकुंभरी पीठाधीश्वर व श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
Party in Sri Krishna Janmabhoomi dispute threatened over phone
पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते आशुतोष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के पक्षकार आशुतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात तब हुई जब वह मुकदमे की तारीख पर प्रयागराज आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वादी का दावा है कि पुलिस आयुक्त ने इस मामले में जांच के लिए एक अलग टीम भी बनाई है।

विज्ञापन


आशुतोष पुत्र राजेंद्र कुमार श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के केस में पक्षकार हैं। वह सिद्दपीठ माता शाकुंभरी पीठाधीश्वर व श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम के साथ तारीख पर पैरवी के लिए बुधवार को प्रयागराज आ रहे थे तो शाम 6:10 से रात 11:56 बजे तक लगातार व्हाट्सएप कॉल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने वाले पीएम व सीएम के लिए अपशब्द भी कहे। रात 12:12 बजे फिर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देने के साथ ही पुलिस आयुक्त से भी मिलकर शिकायत की। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात नंबर धारक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डिटेल निकलवाई जा रही है।

पहले भी दो बार मिली है धमकी, मथुरा व फतेहपुर में दर्ज है केस

भुक्तभोगी ने बताया कि उसे पहले भी दो बार धमकी मिल चुकी है। दोनों ही मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं। इस संबंध में 17 जनवरी को मथुरा के जैत थाने में जबकि 22 फरवरी को फतेहपुर के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed