{"_id":"5e6be32d8ebc3ea4ca1ec67e","slug":"panic-sir-we-have-corona-get-admitted-queue-of-patients-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत : सर, हमको कोरोना है, भर्ती कर लो, अस्पताल में लगी मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत : सर, हमको कोरोना है, भर्ती कर लो, अस्पताल में लगी मरीजों की कतार
Sat, 14 Mar 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या ओपीडी में तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने के लिए अस्पतालों में पहुंचे। इनमें कई कोरोना के डर से भर्ती करने की जिद करने लगे। हालांकि अब तक एक भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक सुपर स्पेशिटलिटी ब्लाक के प्रथम तल पर 160 बेड लगवाकर आरक्षित कर दिए गए हैं। एक सप्ताह से इन वार्डों में अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ितों की भर्ती भी रोक दी गई है। साथ ही एसआरएन अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में बिस्तरों की संख्या 15 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
इसी तरह कॉल्विन में 20 और बेली अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड काम कर रहा है। वहीं, एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक सामान्य रोगों से पीड़ित लोगों में कोरोना की दहशत है। हर दिन एक से दो मरीज खुद को कोरोना संक्रमित बताकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की कई मरीज जिद करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, काल्विन अस्पताल के अधीक्षण डॉ. वीके सिंह बताते हैं कि अभी तक एक भी संदिग्ध मरीज भी सामने नहीं आया है। कोरोना मामले के नोडल अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद के मुताबिक चीन के रास्ते वाया दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई यहां आए यात्रियों की मॉनीटरिंग की जा रही है। अभी तक सब कुछ सामान्य है।