फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panch Parameshwara to select new President of Akhara Parishad on October 25

अखाड़ा परिषद : पंच परमेश्वर 25 अक्तूबर को करेंगे अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष का चयन

Fri, 08 Oct 2021 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Panch Parameshwara to select new President of Akhara Parishad on October 25
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत बलवीर गिरि की विधि विधान से ताजपोशी हुई। - फोटो : प्रयागराज
मठ बाघंबरी गद्दी के लिए महंत नरेंद्र गिरि का उत्तराधिकारी महंत बलवीर गिरि को नियुक्त करने के बाद अब निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी में जुट गए हैं। अध्यक्ष पद लिए अखाड़े के कई पदाधिकारियों के नाम पर विचार विमर्श कर रहे हैं। इस संबंध में 25 अक्तूबर को बुलाई गई बैठक में सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया है कि जिसके नाम पर दो तिहाई सदस्य सहमत होंगे उसे अध्यक्ष पद की बागडोर दी जा सकती है। बता दें कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के ब्रह्मलीन होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। अखाड़ा परिषद ने घोषणा की थी कि महंत की षोडशी के बाद नए अध्यक्ष पद पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष पद एक महत्वपूर्ण पद है। यह सभी 13 अखाड़ों का प्रतिनिधित्व करता है। अध्यक्ष पद के लिए अंदर ही अंदर खींचतान की बात भी सामने आई है। कई अखाड़े अपने खेमे के संत को इस पद पर बैठाने के प्रयास में हैं। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति सर्वसहमति से हो इसका प्रयास पंच परमेश्वर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि महामंडलेश्वर कैलाशानंद का कहना है कि अध्यक्ष पद को लेकर कोई खींचतान और विवाद नहीं है। सभी संत सहमति से नया अध्यक्ष चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed