फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pan gutkha businessman in confusion open shop or close

असमंजस में पान गुटखा कारोबारी, दुकान खोलें या बंद रखें

Thu, 04 Jun 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
pan gutkha businessman in confusion open shop or close
एक जून से शुरू हुए अनलॉक की वजह से शहर में तकरीबन सभी ट्रेड की दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। लेकिन, पान, सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, तंबाकू बेचने वाले कारोबारी कोई स्पष्ट गाइड लाइन न होने से अब भी असमंजस में हैं कि वह अपनी दुकानें खोले या नहीं। यूं तो शहर में कुछ पान विक्रेताओं ने अपनी दुकानें खोल ली हैं, लेकिन उन्हें भी इस बात का डर है कि कहीं उनकी दुकानें भी बंद न करवा दी जाए।
विज्ञापन

प्रयागराज की बात करें तो यहां पान, गुटखा, सिगरेट आदि की तकरीबन नौ हजार दुकानें हैं। जिला पान सामग्री विक्रेता संघ का मानना है कि प्रयागराज शहर में ही माह भर में 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार गुटखा, पान, सिगरेट आदि का हो जाता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद ही पान, गुटखा आदि की दुकानें बंद चल रही है। हालांकि, चोरी छिपे तमाम कारोबारियों ने लॉकडाउन अवधि में भी मुंहमांगे दाम पर इसकी बिक्री की। अब एक जून से अनलॉक शुरू होने के बाद जिला प्रशासन ने तमाम ट्रेड की दुकान खोलने की अनुमति दी, लेकिन प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट में पान, गुटखा, सिगरेट आदि की दुकानों को खोले जाने का उल्लेख नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा 31 मई को जारी की गई सूची की क्रम संख्या 31 में यह जरूर लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पीना, पान, गुटखा खाना निषिद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लाइन पढ़ने के बाद इस पेशे से जुड़े कारोबारियों का यही लगा कि वह एक जून से अपनी दुकान खोल सकते हैं, कुछ ने अपनी दुकानें खोली भी, लेकिन बहुत से कारोबारियों ने अपनी दुकानें अब तक नहीं खोली है। इस असमंजस की स्थिति को लेकर जिला पान सामग्री विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। बैठक में कहा गया कि अभी तक तय नहीं हो पाया है कि पान, सिगरेट आदि पेशे से जुड़े कारोबारी अपनी दुकान खोल सकते हैं या नहीं। जिला प्रशासन इस बारे में स्पष्ट करें। प्रशासन की जो भी गाइड लाइन होगी उसक सभी कारोबारी पालन करेंगे।संघ के अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में शराब की दुकानें खुल रही है। इसी तरह से पान उससे जुड़ी सामग्री की दुकानें भी खोलने की अनुमति दी जाए। कारोबारी प्रशासन को आश्वस्त करते हैं कि दुकान पर किसी को भी पान या गुटखा आदि नहीं खाने दिया जाएगा। बैठक में नवरत्न रस्तोगी, राजेश केसरवानी, विनय मालवीय, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed