{"_id":"61f81de72f1d7f02df38c24c","slug":"pallavi-patel-said-if-the-sp-alliance-has-made-a-candidate-i-will-fight-the-elections-from-western","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवी पटेल बोलीं : सपा गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया तो पश्चिमी से लड़ूंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवी पटेल बोलीं : सपा गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया तो पश्चिमी से लड़ूंगी चुनाव
Mon, 31 Jan 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:05 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-अपना दल गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। सरकार बनने के बाद पिछड़ों को उनका समाजिक अधिकार मिलेगा और जातिवार जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल कमेरावादी की नेता डॉ. पल्लवी पटेल ने शहर पश्चिमी सीट से चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन नेतृत्व अगर उन्हें इस सीट से टिकट देगा तो वह जरूर लड़ेंगी। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-अपना दल गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। सरकार बनने के बाद पिछड़ों को उनका समाजिक अधिकार मिलेगा और जातिवार जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या को भी दूर किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था सरदार सेना ने अपना अपना दल कमेरावदी को संस्था का समर्थन सौंपा।
विज्ञापन
संस्था की ओर से कहा गया कि राज्य में पिछड़ों के अधिकार और आरक्षण पर प्रदेश सरकार ने डाका डाल रखा है और युवाओं के भविष्य के साथ खेल कर रही है इसलिए पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाली और किसानों के हित में आवाज़ उठाने वाली पार्टी अपना दल कमेरावादी को चुनाव में अपना समर्थन दिया गया है। इस मौके पर पार्टी और सरदार सेना केकई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन