फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pallavi Patel said: If the SP alliance has made a candidate, I will fight the elections from Western

पल्लवी पटेल बोलीं : सपा गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया तो पश्चिमी से लड़ूंगी चुनाव

Mon, 31 Jan 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 11:05 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-अपना दल गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। सरकार बनने के बाद पिछड़ों को उनका समाजिक अधिकार मिलेगा और जातिवार जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या को भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
Pallavi Patel said: If the SP alliance has made a candidate, I will fight the elections from Western
पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपना दल कमेरावादी की नेता डॉ. पल्लवी पटेल ने शहर पश्चिमी सीट से चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन नेतृत्व अगर उन्हें इस सीट से टिकट देगा तो वह जरूर लड़ेंगी। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-अपना दल गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। सरकार बनने के बाद पिछड़ों को उनका समाजिक अधिकार मिलेगा और जातिवार जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या को भी दूर किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था सरदार सेना ने अपना अपना दल कमेरावदी को संस्था का समर्थन सौंपा।
विज्ञापन



संस्था की ओर से कहा गया कि राज्य में पिछड़ों के अधिकार और आरक्षण पर प्रदेश सरकार ने डाका डाल रखा है और युवाओं के भविष्य के साथ खेल कर रही है  इसलिए  पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाली और किसानों के हित में आवाज़ उठाने वाली पार्टी अपना दल कमेरावादी को चुनाव में अपना समर्थन दिया गया है।  इस मौके पर पार्टी और सरदार सेना केकई सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed