फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pahalgam Terror Attack: Kashmir tours are being cancelled after the terrorist attack, a blow to travel agency

Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले के बाद कश्मीर यात्रा हो रही निरस्त, ट्रैवेल्स एजेंसी संचालकों को झटका

Thu, 24 Apr 2025 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत ने टूरिज्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। हमले के बाद तमाम लोगों ने जम्मू-कश्मीर के टूर रद्द कर दिए हैं। बुधवार को ही प्रयागराज में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा सिर्फ कश्मीर का टूर पैकेज निरस्त करवाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack: Kashmir tours are being cancelled after the terrorist attack, a blow to travel agency
टिकट निरस्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत ने टूरिज्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। हमले के बाद तमाम लोगों ने जम्मू-कश्मीर के टूर रद्द कर दिए हैं। बुधवार को ही प्रयागराज में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा सिर्फ कश्मीर का टूर पैकेज निरस्त करवाने की बात सामने आई है। ट्रेवेल्स एजेंसी संचालकों को भी नुकसान झेलना पड़ा। एजेंसी संचालकों का कहना है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर की एक भी बुकिंग नहीं हुई, जबकि जिन लोगों ने अपनी बुकिंग पूर्व में करवा रखी थी उनमें से अधिकांश ने निरस्तीकरण के लिए ही संपर्क किया।

विज्ञापन


राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव का ही उदाहरण लें। 14 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई है। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक ट्रैवेल्स एजेंसी के माध्यम से जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग का चार रात, पांच दिन का पैकेज बुक कराया था। 25 अप्रैल को ही उन्हें यहां से रवाना होना था, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को देखते उन्होंने अपनी बुकिंग निरस्त कर दी।
विज्ञापन


इसी तरह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लवीश और रिया कौशिक ने भी एक ट्रैवेल्स एजेंसी के माध्यम से श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग का पैकेज ले रखा था। 24 अप्रैल को ही उन्हें रवाना होना था, लेकिन उन्होंने भी अपने परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद अपने टिकट निरस्त कर दिए। अब यह कपल राजस्थान के उदयपुर जाने का कार्यक्रम बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमआई हॉलीडे के विशाल कनौजिया ने बताया कि बुधवार को उन्होंने ही जम्मू-कश्मीर की पांच बुकिंग निरस्त की। इसी तरह ट्रैवेल्स सेफ के संदीप मिश्रा ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में हाल के वर्षों में पर्यटन में वृद्धि देखी जा रही थी, लेकिन इस हमले ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। आगे की तिथियों में भी जिन लोगों ने बुकिंग करवा रखी है, उसमें से भी अधिकांश ने निरस्तीकरण की बात कही है। संदीप ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक तमाम ट्रैवेल्स एजेंट के यहां से सिर्फ बुधवार को ही तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपने पैकेज निरस्त करवा दिए। कहा कि इससे हम लोगों को भी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed