{"_id":"61d71bd212381363053f196f","slug":"oxygen-level-of-four-corona-infected-patients-admitted-to-srn-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में भर्ती कोरोना संक्रमित चार मरीजों का आक्सीजन लेवल गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में भर्ती कोरोना संक्रमित चार मरीजों का आक्सीजन लेवल गिरा
Thu, 06 Jan 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:11 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित तीन मरीजों को दिक्कत होने पर पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि एक मरीज बुधवार को भर्ती कराया गया। चारों मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 80 से कम बताया जा रहा है। जबकि सरकारी नियम के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज का ऑक्सीजन लेवल अगर 90 तक है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही अब उसका घातक रूप भी दिखने लगा है। लेवल 3 एसआरएन अस्पताल में भर्ती चार मरीजों का उपचार चल रहा है। इन चारों मरीजों का बृहस्पतिवार को अचानक ऑक्सीजन लेवल अचानक नीचे गिर गया। ऑक्सीजन लेवल अचानक 80 होने से मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उनको कृत्रिम ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों के हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही पूरा ऑक्सीजन लेवल 80 से नीचे ना जाए। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित तीन मरीजों को दिक्कत होने पर पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि एक मरीज बुधवार को भर्ती कराया गया। चारों मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 80 से कम बताया जा रहा है। जबकि सरकारी नियम के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज का ऑक्सीजन लेवल अगर 90 तक है। तो उनको होम आईसोलेशन में रखने की व्यवस्था है। लेकिन अगर 80 या उससे कम होता है, तो अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश है।
विज्ञापन
इसी कारण चारों मरीजों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि बीते छह दिनों में ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 236 तक पहुंच गई है। हालांकि इनमें से चार मरीजों को ही अभी तक भर्ती कराने की नौबत आयी है।
विज्ञापन
तीन मरीज ऐसे है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। उनको दिक्क्त हो रही है। तीनों मरीजों को बाईपैप सपोर्ट पर रख कर इलाज किया जा रहा है। -डॉ. एसपी सिंह, प्रिंसिपल, एमएलएन मेडिकल कालेज