फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Owaisi not approve any program

ओवैसी के किसी भी कार्यक्रम को मंजूरी नहीं

Wed, 11 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 11 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
अपने भड़काऊ भाषण से अक्सर चर्चा में रहने वाले असदउद्दीन ओवैसी के इलाहाबाद में कार्यक्रम करने पर ही संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवैसी की किसी भी सभा या अन्य कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी जाएगी। प्रशासन के इस निर्णय से भड़के मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएम) के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर काम कर रहा है और इसी वजह से ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दे रहा। एमआईएम अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


एमआईएम ने सबसे पहले बहादुगंज के पास दायरा मुहीबुल्लाह में ओबैसी की सभा के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने एमआईएम का आवेदन निरस्त कर दिया। उसके बाद एमआईएम ने वसीयाबाद, करेली में सभा के लिए इजाजत मांगी लेकिन इस बार भी आवेदन निरस्त कर दिया गया। अब प्रशासन ने तय किया है कि आवैसी के ऐसे किसी भी कार्यक्रम या सभा के आयोजन को मंजूरी नहीं दी जाएगी, जिसमें भीड़ जुटने की संभावना है। ओवैसी अपने भड़काऊ भाषण के लिए जाने जाते हैं और शहर के लॉ ऐंड ऑर्डर के लिए यह ठीक नहीं।
विज्ञापन


एडीएम सिटी एसके शर्मा का कहना है कि एलआईयू और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब इलाहाबाद में ओवैसी के किसी भी कार्यक्रम या सभा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। उधर, एमआईएम के नगर संयोजक अफसर महमूद एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह एसपी सिटी से मुलाकत की लेकिन उनकी तरफ से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नगर संयोजक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर काम कर रहा है। अगर आवैसी इलाहाबाद आए तो आजम की सियासी जमीन खिसक जाएगी, जो आजम को गंवारा नहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्णय के लिए विरोध में न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed