{"_id":"5aa2e7e54f1c1bb0758b489f","slug":"our-coalition-blows-bjp-s-senses-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे गठबंधन ने उड़ा दिए भाजपा के होश: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे गठबंधन ने उड़ा दिए भाजपा के होश: अखिलेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोड शो और सभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाया। फाफामऊ के शांतिपुरम में शुक्रवार को हुई सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के संबोधन में निशाने पर भाजपा रही तो ‘बुआ’ के साथ 13 अन्य दलों के समर्थन को दूरगामी राजनीति का हिस्सा बताकर विपक्षी मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश भी की। अखिलेश ने कहा: बसपा के समर्थन से भाजपा नेताओं की भाषा ही बिगड़ गई है, होश उड़े हुए हैं।’ यह उनकी निराशा है। हालांकि कांग्रेस को लेकर वह पूरी तरह से खामोश रहे।
बमरौली एयरपोर्ट से सभा स्थल तक तकरीबन 25 किलामीटर के रोड शो और सभा में मिले समर्थन से उत्साहित अखिलेश ने फूलपुर सीट पर भारी मतों के अंतर से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, यह मामूली चुनाव नहीं है। बसपा का साथ मिला है। कई अन्य दल भी साथ हैं। इसमें मिलने वाली बड़ी जीत का असर आगे तक दिखेगा। बसपा का समर्थन मिलने से भाजपा में हताशा है। नेताओं की भाषा ही बिगड़ गई है। नीरव मोदी के बहाने उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधे हमला बोला। उनका कहना था कि ‘हमारे समय में सबकुछ यादव से जोड़ा गया।’
यदि यादव-यादव रिश्तेदार हो सकता है तो नीरव मोदी किसके रिश्तेदार हैं। उन्होंने संख्या के आधार पर सभी जातियों को हक देने का मुद्दा भी उठाया तो अयोध्या के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना बोला। उन्हाेंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। भाजपा प्रत्याशी को बाहर का बताकर भी लोगों को सपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभा में दिखने वाला यह जोश मतदान के दिन वोट में भी तब्दील होना चाहिए। रोड शो और सभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।