{"_id":"00f1425e63c2b39b54a93b4eee00cb61","slug":"organically-and-23-students-arrested-in-sabotage-registering-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल और तोड़फोड़ में 23 छात्र गिरफ्तार, दर्ज हुई एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल और तोड़फोड़ में 23 छात्र गिरफ्तार, दर्ज हुई एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है। सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान आंदोलन उग्र हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ के बीच छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एक कैटिल वैन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 23 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची तो छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस ने 23 आंदोलनकारी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए छात्रों को पुलिस जीप में भरकर थाने ले गई। उन्हें छुड़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में समर्थक छात्र सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। थाने में बवाल बढ़ता देख गिरफ्तार छात्रों को पुलिस सुरक्षा के बीच कैंट थाने भेज दिया। पकड़े गए छात्रों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। वहीं बवाल के दौरान एक एसीएम की कार और एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिनके वाहन टूटे हैं, उनकी तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा। इस बवाल में शामिल लोगों को वीडियोग्राफी से चिह्नित कर नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ एक छात्र के खिलाफ राष्ट्रध्वज के अपमान का मुकदमा लिखा जाएगा।