{"_id":"6116bc85d2e90f4e7d0b3167","slug":"order-to-take-decision-on-filling-the-vacant-posts-of-youth-welfare-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कल्याण अधिकारी के रिक्त पदों को भरने पर निर्णय लेने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कल्याण अधिकारी के रिक्त पदों को भरने पर निर्णय लेने का आदेश
Sat, 14 Aug 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:10 AM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं क्षेत्रीय विकास अधिकारी भर्ती 2018 का पुनरीक्षित परिणाम घोषित कर बचे 150 पदों को भरने की मांग को लेकर दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है।
विज्ञापन
court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं क्षेत्रीय विकास अधिकारी भर्ती 2018 का पुनरीक्षित परिणाम घोषित कर बचे 150 पदों को भरने की मांग को लेकर दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है। कोर्ट ने कहा कि याची एक हफ्ते में प्रत्यावेदन दे और सक्षम प्राधिकारी उस पर यथाशीघ्र निर्णय लें।
यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने मुजफ्फरनगर के जनार्दन कौशिक की याचिका पर दिया है। याची का कहना था कि उ. प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने 694 पदों की भर्ती निकाली। 16 सितंबर 18 को परीक्षा हुई और 25 फरवरी 19 को 680 पदों का परिणाम घोषित किया गया। शारीरिक दक्षता टेस्ट नहीं हो सका। अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें याची का भी नाम शामिल है। अब भी 150 पद भरे नहीं जा सके हैं। याचिका में पुनरीक्षित परिणाम घोषित कर पदों को भरने की मांग की गई है।