फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Open university students will answer questions on OMR

ओएमआर पर प्रश्नों के जवाब देंगे मुक्त विवि के परीक्षार्थी

Thu, 10 Jun 2021 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Open university students will answer questions on OMR
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। विवि की जुलाई सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 60 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाएंगे। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों को एक प्रश्नपत्र में शामिल किया गया है। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा, प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि प्रमाण पत्र एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों की परीक्षा के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। पीजी डिप्लोमा एवं डिग्री की परीक्षा का समय डेढ़ घंटे तय किया गया है। विश्वविद्यालय में संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर एवं अंतिम वर्ष की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जिन छात्रों को गत वर्ष प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर या मध्यवर्ती सेमेस्टर में प्रोन्नत कर दिया गया था, उन्हें भी इस बार परीक्षा में शामिल होना होगा। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय शीघ्र ही परीक्षा समिति की बैठक करके परीक्षा संबंधी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रदेश भर में 12 क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, मेरठ, आगरा, कानपुर, झांसी, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी तथा नोएडा में स्थापित हैं। विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होने के कारण परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पूरी तरह पारदर्शिता रखी जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि उनके क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पारदर्शिता के साथ परीक्षा का संचालन हो। परीक्षा से पूर्व अधिन्यास जमा करने के लिए भी छात्रों को अंतिम मौका प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed