{"_id":"5cfe97f8bdec22076402a693","slug":"open-university-started-museum-science-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विवि में शुरू हुई संग्रहालय विज्ञान की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विवि में शुरू हुई संग्रहालय विज्ञान की पढ़ाई
Mon, 10 Jun 2019 11:18 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
electoral museum
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान विद्या शाखा की ओर से संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। वर्तमान सत्र में इसमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
समाज विज्ञान विद्या शाखा के असिस्टेंट प्रोफसर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम रोजगार के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम से न केवल शिक्षार्थी को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि उन्हें भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण आयामों को जानने-समझने का मौका भी मिलेगा। यह एक वर्षीय कार्यक्रम है। इसके अध्ययन से क्यूरेटर, संग्रहालय सहायक, कंसल्टेंट, गैलरी इंचार्ज आदि क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होते है। समय-समय पर देश एवं राज्यों के महत्वपूर्ण संग्रहालयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होते रहते हैं।
विज्ञापन