फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Open new career paths, solve every dilemma of course

कॅरियर के नए रास्ते खुले, कोर्स की हर दुविधा का समाधान

Sun, 08 Jul 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Open new career paths, solve every dilemma of course
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कॅरियर और पढ़ाई को लेकर छात्रों की उलझन दूर करने और उनके दिलो दिमाग में भविष्य के सुखद सपने संजोने की हर कोशिश शनिवार को की गई। छात्रों ने विशेषज्ञों से खूब सवाल पूछे और जानकारियां साझा कीं। कौन से कॉलेज में दाखिला लें? किस क्षेत्र में जाने पर सफलता मिलेगी? कौैन सा कोर्स करें, ताकि जल्दी से नौकरी मिल जाए? जैसे अनेक सवाल पूछे गए। शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य -2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर के पहले दिन छात्रों और काउंसलर के बीच ऐसे ही सवाल-जवाब हुए। इस एजुकेशन मेले को लेकर इलाहाबाद के विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। पांच सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। कई नामी-गिरामी शिक्षण संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए और छात्रों की हर समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित होटल गैलेक्सी के वैंक्वेट हॉल में दिन के 12 बजे एजुकेशन फेयर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने छात्रों को भविष्य के सुनहरे सपने देखने की सीख दी। कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें हासिल करने का प्रयत्न करें। छोटे लक्ष्य से ही अनुभव हासिल कर बड़ा लक्ष्य भी आसानी से तय किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर कॅरियर काउंसलर जितिन चावला की टीम के सहयोगियों ने छात्रों की समस्याओं का समाधान किया। 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें, स्ट्रीम कौन सी चुनें, इंजीनियरिंग के अलावा क्या विकल्प हैं।
विज्ञापन


कौन से वोकेशनल कोर्स हैं, जो रोजगार परक साबित हो सकते हैं, जैसी जानकारियां दी गईं। कॅरियर काउंसलिंग, नए ऑप्शन, वोकेशनल कोर्स के अलावा होटल मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी, फूड टेक्नोलॉजी, एरोस्पेस, पेट्रोकेमिकल, सीमेंट टेक्नोलॉजी कोर्सेज के बारे में छात्रों ने जानकारी ली। इस मौके पर अलग-अलग स्टॉल पर भीड़ लगी रही। जॉब रेडी कोर्स को लेकर एसवीएन यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर सर्वाधिक भीड़ रही। फेयर में छात्रों को नोएडा से आए आशीष शर्मा ने वीडियो रेज्यूमे बनाने का तरीका बताया। रविवार को भी शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियां दूर करेंगे। ऑन स्पॉट कॅरिअर गाइडेंस, ऑन स्पॉट एडमिशन व समस्याओं का समाधान होगा। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, कॅरिअर काउंसलिंग, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूम, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजुकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में भाग लेने के लिए 8587800819 पर मिस्ड कॉल दें या फिर 9120290000 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला लक्ष्य -2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर  के दूसरे और आखिरी दिन रविवार को बड़ा धमाका होगा। इसमें स्टॉलों पर कॅरियर और कोर्स की जानकारियां देने के साथ ही फिल्म ‘संजू’ के फ्री टिकट उपहार के तौर पर छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे। 12वीं पास मार्कशीट दिखाने वाले 200 छात्र-छात्राओं को फिल्म का टिकट दिया जाएगा।

एजुकेशनल फेयर में अमर उजाला की ओर से शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के सतीश द्विवेदी, केक रावत, प्रतीक्षा बोस, श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल के सतीश प्रकाश शुक्ला, सीपी शर्मा क्लासेस के डॉ. सीपी शर्मा और बीबीएस इंटर कॉलेज के शिक्षक अरविंद मिश्रा को सम्मानित किया गया।


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी,आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इलाहाबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, एसवीएन यूनिवर्सिटी, बलराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महर्षि मारकंडेश्वर(डीम्ड यूनिवर्सिटी), पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नेहरू ग्राम भारती(डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) और रेडियो पार्टनर हैं रेडियो तड़का।


इन विशेषज्ञों ने दिखाई कॅरियर की राह
----------------------------------
चेतन कुमार-आईआईटी जेएएम टॉपर एंड मैथमेटिक्स स्कालर ।
सिद्धार्थ शुक्ला-आईआईटी बीएचयू।
ललितेश-आईआईटी बीएचयू।
डीएस राजपूत- स्टार्ट अप एक्सपर्ट, डेवलप इंडिया ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed