फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   online gathering of hazrat imam husain on the birth status

हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश पर सजी ऑन लाइन महफिल

Sat, 28 Mar 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
online gathering of hazrat imam husain on the birth status
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के बीच शनिवार को इस्लामिक माह शाबान की एक तारीख को जनाबे जैनब और तीन तारीख को हजरत इमाम हुसैन की यौम- ए- विलादत ब सआदत के मौक़े पर भीड़ से परहेज करते हुए ऑनलाइन महफिल में शेयरों ने खूब दाद बटोरी। यह महफिल एडीजी बागपत आबिद शमीम की अध्यक्षता में हुई। शायर रौनक़ सफीपुरी के आह्वान पर देश के कई नामी शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम वॉयस रिकार्डिंग ,विडियो क्लिप व टेक्स्ट मैसेज के जरिए शेयर किया। उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सैयद मोहम्मद अस्करी की पहल पर शायर अनीस जायसी व रौनक़ सफीपुरी ने दिन भर फोन से शायरों से संपर्क कर उन्हें शाम पांच से रात नौ बजे तक ऑनलाइन महफिल मे शरीक होने का न्योता दिया। महफिल का संचालन अनीस जायसी ने करते हुए एक- एक शायर के अशआर को ग्रुप पर शेयर कर एक अनोखी महफिल की बुनयाद डाली।सभी ने एक दूसरे के अशआर पर जहां दाद दी,वहीं ग्रुप पर शामिल लोगों ने अनोखी महफिल का आनंद उठाया। फिल्म अभिनेता व शायर सलीम जैदी उर्फ टिल्लू ,मंजर भोपाली,बेताब हल्लौरी,नायाब बलयावी,चंदन सान्याल,अमान हैदर उर्फ अमन दुबई ,तालिब इलाहाबादी दुबई,डॉ क़मर आब्दी,तूफान इलाहाबादी,तनवीर जौनपुरी,शमीम इलाहाबादी वेहली,क़मर जौनपुरी,मीसम हैदरी रायपुरी,अफरोज दतियावी,हसन फतेहपुरी,सुहैल बस्तवी,फखरी मेरठी,अंजुम जाफरी देहलवी ने हजरत इमाम हुसैन व जनाबे जैनब की यौम -ए -विलादत पर ऑनलाइन महफिल में तरन्नुम व ग़ैर तरन्नुम में कलाम पढ़ कर अकीदत का इजहार किया। अंत में मौलाना सैयद मोहम्मद अली गौहर ने हजरत इमाम हुसैन और उनकी बहन जनाबे जैनब की यौमें पैदाइश पर सजी महफिल में ऑनलाइन तक़रीर की।जिक्रे मासूमीन ग्रुप में हिंदू धर्म गुरु स्वामी सारंग भी बतौर अतिथि जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed