फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online admission in CMP Degree College from January 19 onwards

admission : सीएमपी में 19 जनवरी से से स्नातक में ऑनलाइन प्रवेश

Mon, 17 Jan 2022 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में इस बार ऑफलाइन प्रवेश लिए जा रहे थे, लेकिन कोविड के कारण महाविद्यालय बंद हो गए और प्रवेश प्रक्रिया ठप हो गई। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने पहले परास्नातक में ऑनलाइन प्रवेश शुरू किए और स्नातक में 19 जनवरी से ऑनलाइन प्रवेश शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Online admission in CMP Degree College from January 19 onwards
admission

विस्तार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में 19 जनवरी से स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया फिर शुरू होने जा रही है। हालांकि इस बार प्रवेश ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दिए हैं। वहीं, विभिन्न विषयों मेें पीजी प्रवेश के लिए भी कटऑफ जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज में इस बार ऑफलाइन प्रवेश लिए जा रहे थे, लेकिन कोविड के कारण महाविद्यालय बंद हो गए और प्रवेश प्रक्रिया ठप हो गई। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने पहले परास्नातक में ऑनलाइन प्रवेश शुरू किए और स्नातक में 19 जनवरी से ऑनलाइन प्रवेश शुरू करने का निर्णय लिया है। सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार बीए में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 134 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 130 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 19 जनवरी को ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, बीएससी एवं बीकॉम में एसटी की सीटों को एससी में परिवर्तित कर दिया गया है। बीएससी जीव विज्ञान में एससी वर्ग में 83 या अधिक अंक, बीएससी गणित में एससी वर्ग में 108.30 या अधिक अंक और बीकॉम में एससी वर्ग में 67 या या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश से संबंधित विस्तृत सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट ‘www.cmpcollege.ac.in’ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा परास्नातक में रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकशास्त्र, गणित, एमकॉम, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, मध्यकालीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र एवं एलएलएम में भी 18 जनवरी को प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। कटऑफ के बारे में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


एसएस खन्ना में प्रवेश के लिए फोन पर करें संपर्क
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं एसएस खन्ना महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम शिक्षाशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, समाजशास्त्र, हिंदी, प्राचीन इतिहास, उर्दू, पेंटिग विषयों में प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए फोन नंबर ‘8707427861’, ‘7905757064’ पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed