Onion Price : आंसू निकाल रहा प्याज, शतक की तरफ बढ़े दाम, एक पखवाड़े में तेजी से उछले दाम
बताया जा रहा है कि चालू सीजन के लिए सरकार ने पांच लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया था। अब सरकार ने किसानों से दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का फैसला किया है। इस प्याज को एनसीसीएफ और नेफेड जैसी सरकारी एजेंसी देश के विभिन्न हिस्सों में भेजेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर की महंगी कीमत से राहत मिले अभी कुछ ही माह बीते हैं और अब प्याज ने आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं। प्याज के दाम में एकाएक तेजी आ गई है। संगमनगरी की कई सब्जी मंडियों में प्याज का दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। जिस रफ्तार से प्याज के दाम बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से इसी सप्ताह दाम शतक को पार कर सकता है। प्रयागराज ही नहीं, आसपास के सभी शहरों में भी प्याज की कीमतों का यही हाल है।
एडीए कॉलोनी में रहने वाली गृहिणी साधना ने बताया कि टमाटर के बाद अब प्याज के बढ़ते दाम ने परेशान कर दिया है। सलोरी की दिव्या शर्मा ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही प्याज की कीमत 30 से 40 रुपये किलो थी, जो अब 80 रुपये हो गई है। थोक मंडी मुंडेरा के कारोबारियों का कहना है कि अगले कुछ दिन तक प्याज की कीमतों में तेजी बनी रहेगी। इसके पीछे की वजह बारिश की असामान्य स्थिति है, कहीं कम तो कहीं बहुत अधिक बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है।
किल्लत होने से प्याज की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है। प्रयागराज में हर रोज चार से पांच ट्रक प्याज महाराष्ट्र से आते रहे हैं, लेकिन अब इसकी संख्या दो के आसपास ही रह गई है। मुंंडेरा मंडी के थोक व्यापारी सतीश कुशवाहा ने बताया कि प्याज की आवक पिछले कई दिनों से कम हो गई है।
नवरात्र की वजह से इसमें असर नहीं पड़ा था, लेकिन अब एकाएक मांग बढ़ गई है। मंडी में प्याज का थोक रेट 35 से 40 रुपये किलो हो गया है। प्याज की आवक में लगातार गिरावट हो रही है तो दूसरी ओर इसकी मांग बढ़ रही है। मांग बढ़ने और सप्लाई घटने से आने वाले दिन में दाम में तेजी होना तय है।
टमाटर की तरह प्याज के स्टॉल लगाने की तैयारी
बताया जा रहा है कि चालू सीजन के लिए सरकार ने पांच लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया था। अब सरकार ने किसानों से दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का फैसला किया है। इस प्याज को एनसीसीएफ और नेफेड जैसी सरकारी एजेंसी देश के विभिन्न हिस्सों में भेजेगी। इस दौरान कई जगह प्याज बेचने के लिए स्टॉल भी लगाए जा सकते हैं।