फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One of the 21 terrorists shifted to Naini jail from PoK

प्रयागराज : नैनी जेल में शिफ्ट किए गए 21 खूंखार आतंकियों में एक पीओके का

Mon, 21 Nov 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 11:09 PM IST
सार

15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर से 21 आतंकवादियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े ही गोपनीय तरीके से नैनी जेल में शिफ्ट किया गया। ये सभी कैदी सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू में बंद थे।

विज्ञापन
One of the 21 terrorists shifted to Naini jail from PoK
नैनी जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर से नैनी जेल शिफ्ट हुए 21 आतंकियों में एक पीओके (पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर) का रहने वाला है। बाकी आतंकी कश्मीर के हैं। इन कैदियों के यहां आने के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जम्मू कश्मीर से लाए गए सभी आतंकवादियों को कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तरह यहां शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन



15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर से 21 आतंकवादियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े ही गोपनीय तरीके से नैनी जेल में शिफ्ट किया गया। ये सभी कैदी सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू में बंद थे। सभी आतंकियों को जेल के अंदर बनी हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। इससे पहले भी 30 आतंकियों को यहां लाया गया था। अब कुल 51 आतंकी यहां बंद हैं।

विज्ञापन

इसी के साथ दो बांग्लादेशी व दो नक्सली भी यहां की हाई सिक्योरिटी सेल में है। अयोध्या कांड से जुड़े चार आतंकवादियों को भी यहीं पर रखा गया है। जेल के अंदर बनी हाई सिक्योरिटी सेल के दो ब्लाक में 55 बंदियों को रखे जाने की क्षमता है। ब्लाक ए में 36 और ब्लाक बी में 19 बंदियों को रखने की क्षमता है। आतंकवादियों के कारण हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रभारी जेल अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आतंकवादियों के आने के बाद जेल व बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

तीसरी नजर से चौबीस घंटे की जाती है निगरानी 
केंद्रीय कारागार नैनी परिसर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। यहां की हाई सिक्योरिटी सेल में सीसीटीवी कैमरे से चौबीस घंटे निगरानी की जाती है। हाई सिक्योरिटी सेल के बाहर सुरक्षा कर्मी की तैनाती के साथ ही कंट्रोल रूम में भी सिपाही तैनात किए गए हैं, जो आतंकवादियों की गतिविधियों में हमेशा नजर बनाए रखते है। 

विज्ञापन

लाए गए 21 आतंकवादियों में एक कश्मीरी पंडित 
बीते दिनों जम्मू कश्मीर से केंद्रीय कारागार नैनी में लाए गए 21 आतंकवादियों में एक कश्मीरी पंडित भी है। ऋषभ उर्फ विक्की भट्ट को भी कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तरह जम्मू कश्मीर की सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू से केंद्रीय कारागार नैनी शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed