फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One more person's name came in double murder case, raid

प्रयागराज : दोहरे हत्याकांड में एक और शख्स का नाम आया, दबिश

Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
One more person's name came in double murder case, raid
दोहरे हत्याकांड में एक और शख्स का नाम आया
विज्ञापन

-सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, तलाश में दबिश दे रही है पुलिस
प्रयागराज। अल्लापुर डबल मर्डर में एक और शख्स का नाम सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले इस शख्स की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दूसरी ओर संजय राजपूत की पत्नी पिंकी ने एसएसपी से मिलकर आरोप लगाया है कि हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

अल्लापुर दोहरे हत्याकांड में पुलिस कई लोगों को जेल भेज चुकी है। इनमें मारे गए राहुल सोनकर के भाई महेश और रजत सोनकर भी शामिल थे। राहुल की हत्या में नामजद विशाल उर्फ मुंडा को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से एक और नाम का पता चला है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड में इस शख्स की भी भूमिका है। वह भी हत्याकांड में शामिल था। दूसरी ओर मारे गए संजय राजपूत की पत्नी पिंकी ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया जिसमें राजू, नानू, अमित कुमार उर्फ कुल्ली और रवि के नाम भी हत्याकांड में जोड़ने की गुजारिश की है। पिंकी के मुताबिक संजय की हत्या में इन लोगों का भी हाथ है। सभी घटना के बाद से ही फरार हैं। उसने पहले ही दिन पुलिस को इन नामों के साथ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed